ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्व मंत्री भी नए मंत्रियों को काम सौंपने के लिए मंत्रालय पहुंचे जिसमें 100 दिन के एजेंडे को अमल में लाना होगी अग्निपरीक्षा

नई दिल्ली: एनडीए सरकार के 30 कैबिनेट मंत्रियों में 24 मंत्रियों ने अपना कार्यभार संभाल लिया है मंगलवार को पूर्व मंत्री भी नए मंत्रियों को कम छापने के लिए मंत्रालय पहुंचे नए मंत्रियों की पहली अग्निपरीक्षा 100 दिन के एजेंडे को अमल में लाने की है।

काम का शुरू करने वालों में सुरक्षा संबंधी मंत्रिमंडल या समिति में शामिल गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर के अलावा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत,महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी, पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह प्रमुख हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कामकाज के पहले ही दिन सभी मंत्रियों को भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादों के प्रति गंभीरता दिखाने तथा निर्धारित समय में पूरा कार्य करने का लक्ष्य तय कर दिया था जिसमें स्वयं प्रधानमंत्री मोदी भी सोमवार को किसान सम्मान निधि और पीएम आवास योजना से जुड़े अहम फैसले किए थे।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button