आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के आईएएस पति अभिषेक दुबारा नौकरी पाने के प्रयास पर लगा ग्रहण

लखनऊ: आईएएस अधिकारी शक्ति नागपाल के पति आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह दोबारा नौकरी पानी के प्रयास कर रहे हैं। यूपी काडर के 2011 बैच के आईएएस अभिषेक सिंह के द्वारा नौकरी में आने के प्रयासों पर पानी फिर गया है।
वर्ष 2022 में आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह को गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रेक्षक बनाकर भेजा गया था जहां एक फोटो वायरल होने के बाद चुनाव आयोग ने उन्हें हटा दिया था जिसके बाद अभिषेक ने यूपी में ज्वाइन नहीं किया तथा प्रदेश सरकार ने उनके खिलाफ कार्रवाई की और अक्टूबर 2023 में अभिषेक सिंह ने अपना इस्तीफा भेज दिया जिसको केंद्र में स्वीकार कर लिया था।
सूत्रों के अनुसार आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के पति आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह जौनपुर से भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे परंतु टिकट नहीं मिला जिससे अभिषेक सिंह पुनः सरकारी सेवा में वापसी का प्रयास शुरू किया लेकिन प्रदेश सरकार ने उनके आवेदन को अस्वीकृत किए जाने के संतुष्टि के साथ इसे केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय को भेज दिया है।



