खेल
खेलो इंडिया खो खो वूमेंस लीग यूपी की टीम लखनऊ से रवाना हुई जबलपुर केलिए

लखनऊ,यूपी: जबलपुर में 5 दिसम्बर 2024 से 7 दिसम्बर 2024 तक आयोजित हो रही है अस्मिता खेलो इंडिया खो खो वूमेंस लीग जिसमे उत्तर प्रदेश की सीनियर व सब जूनियर महिला खो खो टीम 4 दिसम्बर को लखनऊ से रवाना हुई। टीम का रवाना होने से पूर्व चारबाग रेलवे स्टेशन पर प्रधानाचार्य तेजराम द्वारा टीम का स्वागत बहुत ही भव्य रूप से किया गया और टीम को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी गयी। लखनऊ खो खो संघ के पदाधिकारियों ने इसके लिए आभार जताया।
इस मौके पर लखनऊ खो खो संघ के पदाधिकारी प्रकाश मिश्रा,मोहम्मद सैफ,भानू प्रताप सिंह,रोहित शर्मा,विनय सिंह,चंद्र शेखर चौरसिया,धीरज वर्मा, मुकेश यादव,मयंक श्रीवास्तव, विदित श्रीवास्तव,जयप्रकाश शर्मा,अनिल कुमार व अन्य सदस्य मौजूद रहे।



