खेल

वाको उत्तर प्रदेश किकबॉक्सिंग कप 2024 की मेजबानी करेगा सहारनपुर

सहरानपुर,यूपी: वाको उत्तर प्रदेश किकबॉक्सिंग कप 2024 की मेजबानी सहारनपुर को मिलने से आयोजको के द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई है।

वाको उत्तर प्रदेश किकबॉक्सिंग कप 2024 की तैयारियों को लेकर सहारनपुर पहुंचे किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव अरविन्द शेरवालिया ने बताया कि किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के तत्वाधान मे किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के द्वारा वाको उत्तर प्रदेश किकबॉक्सिंग कप 2024 का आयोजन 17 से 19 दिसम्बर 2024 को डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में किया जायेगा। जिसमे उत्तर प्रदेश के कई जिलो से किक बॉक्सिंग खिलाड़ी प्रतिभाग कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करेंगे। उन्होने कहा कि किकबॉक्सिंग कप मे कई राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रतिभाग कर अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। तैयारियां को अंतिम रुप देने के लिए किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव अरविन्द शेरवालिया बॉक्सिंग हॉल व कुश्ती हॉल मे भी पहुंचे और अन्य सुविधाओ के बारे मे किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के सचिव तबरेज से जानकारी प्राप्त की।

उन्होने कहा कि वाको उत्तर प्रदेश किकबॉक्सिंग कप 2024 के सफल आयोजन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान किया जा रहा है। किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के सचिव तबरेज अहमद ने सहारनपुर को वाको उत्तर प्रदेश किकबॉक्सिंग कप 2024 की मेजबानी देने पर महासचिव अरविन्द शेरवालिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सहारनपुर मे वाको उत्तर प्रदेश किकबॉक्सिंग कप 2024 का आयोजन भव्य रुप से किया जायेगा।

इस दौरान किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के कोषाध्यक्ष सुशील कौशिक, अन्तरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग खिलाड़ी आदित्य मकोरवाल, किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के अध्यक्ष विशाल मंसूरी,सचिव तबरेज अहमद मौजूद रहे।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button