ब्रेकिंग न्यूज़

जूनियर नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में यूपी बना द्वितीय रनरअप विजेता

 

दिलदारनगर,यूपी:10 जून से 14 जून 2024 तक सिल्लीगुड़ी वेस्ट बंगाल में जूनियर नेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित हुआ था जिसमें उत्तर प्रदेश से कुल 36 खिलाड़ियों ने भाग लिया था और सभी खिलाड़ियों द्वारा दमदार प्रदर्शन करते हुए 15 गोल्ड, 9 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज मेडल जीत के साथ पुरे भारत मे तीसरा स्थान प्राप्त किया।

किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रफत रिज़वी,जनरल सेक्रेटरी अरविन्द शेरेवालिया और कोषाध्यक्ष सुशील कौशिक ने पुरे टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी। अब्दुल सलाम हेड कोच किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के देख रेख मे बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया और पहली बार उत्तर प्रदेश टीम पुरे भारत मे तीसरा स्थान रहा। उत्तर प्रदेश के ततामी हेड सोनू सैनी ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button