सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 2024 झारखण्ड के पहलवान अमित गोप ने जीता रजत पदक

झारखंड: 06 से 08 दिसम्बर-2024 बैंगलोर, कर्नाटक में आयोजित सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 2024 चली जिसमें झारखंड के पहलवान “अमित कुमार गोप” ने 77kg भार वर्ग में रजत पदक जीत प्रदेश,जनपद का मान बढ़ाया।
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह और झारखंड कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार के द्वारा अमित कुमार को बधाई दिया गया।
झारखंड के पहलवान अमित कुमार गोप को सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने पर, झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष जीशान कमर,(भा.प्र.से.) , अभिभावक-के रवि कुमार,(भा.प्र.से.), मार्गदर्शक-भोलानाथ सिंह,महासचिव-रजनीश कुमार,बिजय शंकर सिंह कोषाध्यक्ष बबलू कुमार, सीनियर खिलाड़ी राजीव रंजन एवं सभी जिला कुश्ती अध्यक्ष/ सचिव एवं झारखंड राज्य कुश्ती परिवार एवं खेल विभाग झारखंड के पदाधिकारीयों द्वारा शुभकामनाएं दी गई।



