ब्रेकिंग न्यूज़

जूनियर नेशनल किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में गाजीपुर के खिलाड़ियों दमदार प्रदर्शन

गाजीपुर,यूपी: 10 से 14 जून को वेस्ट बंगाल सिलीगुड़ी में आयोजित नेशनल जूनियर कीक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश से कुल 36 खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिसमें गाजीपुर जिला से सात खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें काजल सैनी – 48kg लो किक में गोल्ड मेडल, काजल यादव – 48kg k1में गोल्ड मेडल,शिखा यादव-60kg किक लाइट +लाइट कांटेक्ट में गोल्ड मेडल,अमित गुप्ता -67 kg लो किक में गोल्ड मेडल,अमजद अहमद -63.5kg K1 में सिलवर मेडल,अर्जुन शर्मा -60 kg k1 में सिल्वर मेडल और आदित्य सिंह -57kg लो किक में ब्रोंज मेडल जीता।

सभी खिलाड़ियों द्वारा अच्छा प्रदर्शन करते हुए मेडल प्राप्त करने पर गाजीपुर किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबर खान ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी तथा किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ गाजीपुर के सचिव मोहम्मद अली सलाम खान और उत्तर प्रदेश किकबॉक्सिंग के हेड कोच अब्दुल सलाम ने बताया कि गाजीपुर के सभी खिलाड़ियों ने मैडल जीते और उत्तर प्रदेश पूरे भारत में तीसरे स्थान पर रहा।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button