गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी के गोविंदा का साई छत्रवास में चयन होने से छेत्र में हर्ष का माहौल

सैदपुर,गाजीपुर यूपी: गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी गैबिपुर के ताईक्वांडो खिलाड़ी गोविंदा यादव का चयन साई छात्रावाश काशिपुर(उत्तराखंड) के लिए हो गया है । खानपुर थाना के गौरी स्थित गदनपुर गाँव निवासी शिवयतन यादव के पुत्र गोविंदा यादव का सलेक्सन कि खबर लगते ही छेत्र के खिलाड़ियों व परिवार जनों में हर्ष का माहौल है । इस अवसर पर गोविंदा को उनके एकेडमी गैबिपुर पहुंचने पर साथी खिलाड़ियों द्वारा फूल माला से स्वागत किया गया ।

गोविंदा यादव के कोच व गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी के प्रबन्ध निदेशक अमित कुमार सिंह ने बताया कि गोविंदा बहुत ही अनुशासित व प्रतिभाशाली खिलाड़ी है , विगत वर्ष कानपुर में रजत पदक तो इस वर्ष गाजियाबाद स्टेट ताईक्वांडो चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर अपने को साबित करने में सफल रहा । एकेडमी के ब्यवस्थापक विशाल कुमार ने बताया कि अभी पिछले माह ही हमारे एकेडमी के विराट यादव नामक वुशू खिलाड़ी का चयन भी साई होस्टल पटना में हुवा है, इसी एकेडमी से निकले अंतरराष्ट्रीय ताईक्वांडो खिलाड़ी ऋषी राय ने उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती के पश्चात अपना प्रशिक्षण शिविर पूर्ण कर मात्र 10 दिन पूर्व ही स्थायी तौर पर यू.पी.पी. के स्पोर्ट्स कंपनी के हिस्सा बने और अब गोविंदा यादव के चयन से एकेडमी के खिलाड़ियों व सभी स्टाफ काफी गौरवांगीत महसूस कर रहे हैं । इस उपलब्धि पर गाजीपुर ताईक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अब्दुल मलिक खांन, क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष संजय राय, जिला मंत्री अमित सैनी, जिला ओलंपिक संघ गाजीपुर के सचिव अमित राय व जी.बी.इंटरनेशनल स्कूल के प्रबन्ध निदेशक सौम्य प्रकाश बरनवाल ने बधाइयाँ दी ।



