ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यपाल व मुख्यमंत्री के साथ अन्य मंत्रियों ने की उपराष्ट्रपति की आगवानी

डुमना,मध्यप्रदेश: उप राष्ट्रपति माननीय जगदीप धनखड़ का डुमना विमानतल पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियों द्वारा स्वागत किया गया। उपराष्ट्रपति माननीय धनखड़ डिंडौरी में विश्व सिकलसेल दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने अपनी पत्नी डॉ सुदेश धनखड़ के साथ बुधवार सुबह 9.55 बजे भारतीय वायुसेना के विमान से डुमना एयरपोर्ट पहुँचे। डुमना एयरपोर्ट पहुँचने पर उप राष्ट्रपति की अगवानी राज्यपाल माननीय मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री माननीय डॉ मोहन यादव,प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री,मिनिस्टर इन वेटिंग प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह इत्यादि ने किया।

माननीय उपराष्ट्रपति धनखड़ का विमानतल पर स्वागत सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक सर्वश्री अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील कुमार तिवारी इंदु, सन्तोष वरकड़े, नीरज सिंह एवं अभिलाष पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा गोंटिया, लेफ्टिनेंट जनरल श्री पदम सिंह शेखावत, महाप्रबंधक पश्चिम मध्य रेलवे श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय, आई जी पुलिस अनिल कुशवाहा, डीआईजी पुलिस टी के विद्यार्थी, कलेक्टर दीपक सक्सेना, पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह, नगर निगम आयुक्त प्रीति यादव, भाजपा के नगर अध्यक्ष श्री प्रभात साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष सुभाष तिवारी रानू, मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष विनोद गोटिया, पूर्व मंत्री अंचल सोनकर एवं हरेन्द्र जीत सिंह बब्बू,भाजपा की प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा श्रीमती अश्विनी परांजपे, प्रदेश अध्यक्ष व्यापारी प्रकोष्ठ श्री शरद अग्रवाल, प्रदेश सहसंयोजक विदेश संपर्क विभाग सुधांशु गुप्ता ने स्वागत किया।

उपराष्ट्रपति माननीय धनखड़ ने सुबह 10:15 मिनट पर डुमना एयरपोर्ट से भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर द्वारा राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ प्रस्थान किया।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button