9वीं एनएसके एआई राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में गाजियाबाद सेंट मैरी कॉन्वेंट का शानदार प्रदर्शन

गाजियाबाद/दिल्ली: तालकटोरा इनडोर स्टेडियम नई दिल्ली में 27 से 28 दिसम्बर तक दो दिवसीय नेशनल कराते प्रतियोगिता
आयोजित हुई।कोच कपिल शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल मरियम नगर के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया जिसमें 3 स्वर्ण पदक ,3 रजत पदक,9 कांस्य पदक जीतकर अपने राज्य व अपने स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल पहुंचने पर सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर लीना,वाइस प्रिंसिपल सिस्टर दिलीमा,सिस्टर सौम्या एव अभिभावक ने कोच में खिलाड़ियों का बड़े हर्ष उल्लास के साथ स्वागत किया।

मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ी की सूची इस प्रकार है –
विक्की मिंग उम्र 10 वर्ष 33 केजी में स्वर्ण,संकल्प उम्र 11 वर्ष 33 केजी भारवर्ग में स्वर्ण, पार्थ घडवाल उम्र 12वर्ष 40 केजी भारवर्ग में स्वर्ण,कुणाल नरवर उम्र 11वर्ष 42 केजी भारवर्ग में रजत पदक, सुमर यादव उम्र वर्ष,32 केजी भारवर्ग में रजत पदक, पूर्वी पंडित उम्र 14वर्ष 78 केजी भारवर्ग में रजत, राजवी सामंत उम्र 8वर्ष 27 केजी भारवर्ग में कांस्य पदक, समर गौड़, अंश राणा,श्रेया शर्मा, अर्चित शर्मा, लक्षित त्यागी,अक्षित त्यागी,आर्यन शाक्य, अस्तित्व शर्मा ने अपने – अपने भारवर्ग में कांस्य पदक जीते।



