ब्रेकिंग न्यूज़

नन्द बॉक्सिंग एकेडमी में खिलाड़ियों ने किया योगाभ्यास।

चंदौली,यूपी: दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय के न्यू सेंट्रल कॉलोनी स्थित शास्त्री जन्मस्थली पार्क में योगा एसोसिएशन ऑफ इंडिया से सम्बद्ध योग एसोसिएशन ऑफ चंदौली तथा स्पोर्ट्स एसोसिएशन आफ चंदौली (नंद बॉक्सिंग अकादमी) के तत्वाधान में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।

योगा एसोसिएशन का चंदौली व स्पोर्ट्स एसोसिएशन आफ चंदौली तथा नन्द बॉक्सिंग अकादमी के महासचिव व कोच कुमार नन्दजी ने बताया कि यह हम सभी भारतवासियों के लिए गौरव की बात है कि जिस तरह से 10 वर्ष पूर्व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में यूएन सभा में योग को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर दर्जा दिलाने की जो आवाज उठाई गई थी उसे अंतरराष्ट्रीय दर्जा मिल गया और हम सब भारतीयों के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण पल है कि इस योग को पूरे विश्व जगत में अपना लिया है और इसके विशेषताओं से लाभान्वित हो रहा है।

रोहित यादव के देखरेख में आदिति वेदराज और शालिनी ने उपस्थित खिलाड़ियों को योग का अभ्यास कराया जिसमें प्रीतम पटेल,यश मौर्य,अंजली कुमारी, आदित्य कुमार,रूज़दा जबी, सूरज कुमार,रितिका कुमारी, दीपिका कुमारी,कुसुम यादव,दिव्य प्रकाश,अंशु,आदित्य इत्यादि उपस्थित रहे।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button