अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौतम स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने किया योगाभ्यास

सैदपुर,गाजीपुर,यूपी : क्रीड़ा भारती गाजीपुर जिला समिति द्वारा आयोजित 3 दिवसीय योग शिविर का समापन आज विश्व योग दिवस के अवसर पर गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी गैबिपुर में हुवा । क्रीड़ा भारती के जिला प्रभारी व एकेडमी के निदेशक अमित कुमार सिंह ने बताया कि क्रीड़ा भारती काशी प्रान्त के निर्देशानुसार प्रान्त के समस्त 12 जनपदों योग कार्यक्रम होने थें।

इसी क्रम में जिला इकाई के तत्वाधान में स्पोर्ट्स एकेडमी गैबिपुर के ताईक्वांडो हॉल में योग कार्यक्रम आहूत की गई थी जिसमे जिला समिति, इस क्रीड़ा केंद्र के प्रशिक्षकों व शिक्षकों सहित तमाम खिलाड़ी उपस्थित रहें । क्रीड़ा भारती गाजीपुर के सहमंत्री रविंद्र यादव ने बताया कि क्रीड़ा भारती का उद्देश्य राष्ट्र में खेलों के माध्यम से चरित्र का निर्माण व चरित्र से राष्ट्र निर्माण के ओर युवाओं को अग्रेषित करना है । योग शिविर में बिपूज कुशवाहा, डबलू कुमार, विशाल कुमार, स्वेता गोंड, स्तुति सिंह चौहान, खुशी मोदनवाल, अल्का मौर्या इत्यादि सदस्य उपस्थित थें ।



