डीजल व पेट्रोल के साथ सीएनजी के दाम बढ़े,लोगों पर बढ़ेगा बोझ

दिल्ली:लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब दिल्ली में पेट्रोल डीजल के दाम में उछाल होना शुरू हो गया। सीएनजी की कीमत अब 74.09 प्रति किलोग्राम से एक रुपए की बढ़ोतरी के साथ 75.09 प्रति किलोग्राम हो गया है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 78.70 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर सीएनजी के दाम 79.70 रुपए प्रति किलो में हो गया।गुरुग्राम में सीएनजी के दाम नहीं बढ़े है।महंगाई का असर पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बाद अब CNG की कीमतों में वृद्धि से आम लोगों की दिनचर्या पर बोझ बढ़ेगा।
परिवहन लागत में वृद्धि होगी, जिससे विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं की कीमतें भी बढ़ सकती हैं क्योंकि जब परिवहन क्षेत्र पर महंगाई की असर होती है तो उसका असर ऑटो रिक्शा, टैक्सी जैसी अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों के किराए में भी वृद्धि होने की संभावनाएं हो जाती है।व्यावसायिक ब्यापारियों और छोटे उद्यमियों को भी इस मूल्य वृद्धि का सामना करना पड़ेगा। उनके उत्पादों और सेवाओं की लागत बढ़ेगी, जिससे उनका लाभ मार्जिन कम होने की संभावनाएं होगी।



