ब्रेकिंग न्यूज़

अयोध्या में भाजपा की हार के बाद समीक्षा बैठक में संत राजू दास की डीएम से हुई बहस

अयोध्या,यूपी: अयोध्या में राम मंदिर बना,भगवान श्रीराम को अपनी घर में लाने की बात को लेकर “जो राम को लाए है, हम उनको लाएंगे” की मुद्दे पर यूपी में चुनाव की आधारशिला रखी गयी परंतु भाजपा को अयोध्या के साथ-साथ पूरे यूपी में ज्यादातर सीटों पर हार हुई। इसी बात को लेकर चुनाव में बीजेपी की हुई हार को लेकर समीक्षा बैठक रखी गयी थी।

यूपी के योगी सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह इस बैठक में उपस्थित थे। जिले के विधायक व बीजेपी के अन्य पदाधिकारी तथा डीएम, एसपी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी वहां मौजूद थे।

चुनाव की समीक्षा की ही जा रही थी कि उसी समय संत राजू दास अपनी बात रखने के लिए समीक्षा बैठक में पहुंच गए। उन्होंने अयोध्या वासियों को लेकर शिकायत शुरू की तो अधिकारियों ने नाराजगी व्यक्त किया।

सूत्रों के मुताबिक डीएम के साथ राजू दास की जमकर बहस हुई परंतु वहाँ उपस्थित कोई कुछ बोल नहीं पाया और इसी दौरान उनकी सुरक्षा हटा ली गई। जैसा कि कुछ दिन पहले उनके एक सुरक्षाकर्मी को हटा लिया गया था।

मीडिया से बातचीत करते हुए संत राजू दास ने कहा कि समीक्षा में हमारी बात सुनी गई।अयोध्या के लोग व्यापारियों की पीड़ा पर बोले तो अधिकारी परेशान हो गए। जबकि संत राजू दास की टिप्पणी पर डीएम नितीश कुमार ने मीडिया को दिए गए बयान में कहा कि उनका उद्देश्य सुरक्षा प्राप्त कर लोगों को प्रताड़ित करना नहीं है। सुरक्षा समिति की बैठक में उनकी सुरक्षा पर विचार हुआ। अपराधिक इतिहास खोजा गया तो बड़ा अपराधिक इतिहास मिला है। सन 2013-17 और 2023 में इनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। यह कभी अयोध्या वासियों को तो कभी प्रशासन को गाली देते हैं।व्यक्तिगत या सामूहिक रूप से किसी को गाली देना ठीक नहीं है। वह अयोध्या में एक दूसरे तरह का माहौल बनाना चाहते हैं।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button