भारतीय किसान यूनियन, टिकैत एमएसपी की मांग को लेकर भाकियू टिकैत ने निकाला ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा

चंदौली, यूपी: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जिला अध्यक्ष सतीश सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रशासन के जबरजस्त विरोध के बीच किसानों की मांगों को लेकर जिला मुख्यालय से लगे गाँव कोडरिया, दौरिकोट,अमडा, खगवल, बर्थरा,बसरिकपुर और फगुइयाँ बाजार से होते हुवे चन्दौली हॉस्पिटल,चन्दौली तक लगभग 7 किमी लंबी ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली ।जिसमे दर्जनों ट्रैक्टर प्रमुखों ने अपने ट्रैक्टरों के साथ भाग लिया। मंडल पवक्ता मणि देव चतुर्वेदी ने बताया कि प्रशासन ने जिलाध्यक्ष के गाँव भोड़सर को पुलिस छावनी में बदल दिया।गाँव से निकलने वाले हर रास्ते को लोहे की बैरिकेटिंग से बंद कर दिया गया। पुलिस प्रशासन के अनुमति के बिना कोई अंदर से बाहर और बाहर से अंदर नहीं जा सकता। सारे पदाधिकारी एक दिन पहले ही गाँव छोड़ चुके थे। किसानों की बात करने वालों लोगों के साथ दुश्मनों जैसा ब्यवहार शासन के निर्देश पर प्रशासन कर रहा है।
किसान और मजदूरों की बात करने वालों को स्वतंत्रता दिवस भी मनाने की मनाही है। किसानों को उनके उपज का सिर्फ लागत मूल्य मिल रहा है।लाभ शून्य है। देश मे तमाम आयोग है, मगर किसान आयोग नहीं है। किसान किस माध्यम से अपनी बात सरकार के सामने रख्खे। उत्पादन किसान करता है,पर उसका मूल्य सरकार तय करती है। ये प्रक्रिया किसान के दुर्भाग्य को दर्शाता है।किसान आंदोलन खत्म हुई लगभग 4 साल बीत गए, वादे के मुताबिक सरकार ने अभी तक एम एस पी पर कमेटी का गठन नही कर पाई। सरकार की नियत पर शक होना लाजिमी है। सरकार सिर्फ पुंजिपतियो के लिए काम कर रही है, जो किसान और मजदूरों के खिलाफ है। जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान ने कहा कि सरकार कितना भी बंदिश लगा ले, ये विचारों की क्रांति है, जिसपर कोई भी ब्यक्ति बंदिश या खत्म नहीं कर सकता।

देश मे तमाम सरकारी कार्यक्रमों में हर चीज की झांकी निकाली जा रही है, क्या किसानों का प्रमुख संसाधन ट्रैक्टर की झांकी नही निकाली जा सकती। ट्रैक्टर और किसान को देखकर सरकार इतनी घबराती क्यों है। किसान और उसका बैल ट्रैक्टर तो अन्नदाता है।इस अन्नदाता से इतना बैर क्यों। ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में मंडल पवक्ता मणि देव चयुर्वेदी, जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान,उपाध्यक्ष छोटे लाल चौहान मोछु, महा सचिव अलाउद्दीन,मंत्री भोलई, कोषाध्यक्ष खिचडू, तहसील अध्यक्ष सदर कन्हैया मौर्या, सकलडीहा श्रवण, दीनदयाल उपाध्यय नगर जय प्रकाश गुप्ता, ब्लाक अध्यक्ष सदर प्रभाकर सिंह,बरहनी जीउत, उपाध्यक्ष रामजी विश्वकर्मा, ट्रैक्टर प्रमुख लल्लन चौहान, सुरेश मौर्या, अरविंद,इंद्रजीत, बालेन्द्र यादव, राकेश यादवइत्यादि मौजूद रहे।



