ब्रेकिंग न्यूज़

जिला ओलंपिक संघ ने इंटरनेशनल ओलम्पिक डे पर आयोजित किया कार्यक्रम

चंदौली: 23 जून को जिला ओलंपिक संघ चंदौली द्वारा पिछले कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी विश्व ओलंपिक दिवस मनाया गया जिसमें जिला ओलंपिक संघ के सचिव पी. पी.यादव ताइक्वांडो के अध्यक्ष अशोक कुमार केसरी फुटबॉल संघ के जमीर खां क्रिकेट संघ के सचिव सोजब, अंतरराष्ट्रीय कुश्ती पहलवान व रेलवे के प्रशिक्षक सुरेंद्र यादव भीम वाली बाल एकेडमी के संस्थापक भीम यादव अध्यक्ष कमलेश यादव योगा के मनु श्री गुप्ता वा विभिन्न संघ के पदाधिकारी व खिलाड़ी उपस्थित थे जिन्होंने सामुदायिक भवन मानस नगर से पदयात्रा की शुरुआत की और चकिया त्रिमुहानि होते हुए मानस नगर पोखरे के समीप से होते हुए यह यात्रा अंत में रेलवे समुदायिक भवन पर जाकर समाप्त हुई

यात्रा समाप्ति के बाद ताइक्वांडो कोच सागर केसरी ने ताइक्वांडो खिलाड़ियों की दस फाइट करवाई जिसमें प्रथम व द्वितीय आने वाले खिलाड़ियों को मेडल व सर्टिफिकेट अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुरेंद्र यादव व भीम यादव,कमलेश यादव द्वारा प्रदान किया गया।जिला ओलंपिक संघ चंदौली के बैनर तले होने वाले इस प्रोग्राम में ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष देवानंद राजेश कुमार राकेश जय यादव हर्ष कुमार शंकर चौहान रामू यादव ओम नारायण शर्मा और बहुत से खिलाड़ी उपस्थित थे।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button