ब्रेकिंग न्यूज़

स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया में इंटरनेशनल ओलिम्पिक डे मनाया गया

बलिया: विश्व ओलंपिक दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय हैंडबॉल दिवस की शुभ अवसर पर वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया में जिला ओलंपिक एसोसिएशन एवं जिला हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजन किया गया ।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कपिल देव राम नेहरू युवा केंद्र रहे। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न खेलों के खिलाड़ी खेल संगठनों के पदाधिकारी एवं जिला ओलंपिक एवं हैंडबॉल एसोसिएशन बलिया के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

जिला ओलंपिक एसोसिएशन बलिया के सचिव धीरेंद्र कुमार शुक्ला के द्वारा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस एवं विश्व हैंडबॉल दिवस के अवसर पर अपना विचार रखा गया। शुक्ल ने खेल मैदान के दुर्दशा पर एवं मानक के विपरित हो रहे निर्माण कार्यों पर क्षोभ व्यक्त किया। शुक्ला ने सभी उपस्थित खिलाड़ियों खेल प्रेमियों एवं खेल संगठन के पदाधिकारी को एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामना दिया। इस मौके पर मोहम्मद खुर्शीद,अजीत सिंह ,वीरेश दुबे, गोविंद ,राजू राय, सत्तीश सिंह,कुंदन गुप्ता,रतन बिहारी गुप्ता,प्रभात राय, अभिषेक गुप्ता शालु मनोज, अवधेश सिंह बिट्टू प्रफुल्ल अजीत यादव, धर्मेंद्र पांडे क्रिकेट प्रशिक्षक एवं विभिन्न खेलों के खिलाड़ीगण आदि मौजूद रहे।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button