न्यू प्रीपवेल कोचिंग संस्था ने कराया यूपीपी एक्जाम का महाभारत टेस्ट

चंदौली: उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा को देखते हुए संस्था द्वारा पीडीडीयू नगर के नगर पालिका इंटर कॉलेज में upp test का शानदार आयोजन किया गया ।जिसमे सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया…
इस मौके पर संस्था के निदेशक सुरेश कुमार ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ सामान्य ज्ञान जैसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों का मानसिक, बौद्धिक विकास होने के साथ-साथ देश दुनिया की सामान्य जानकारी भी प्राप्त होती है। जो भविष्य में जीवन भर काम आती है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का परिणाम 25 जून को घोषित किया जाएगा। जिसमें टॉप तीन प्रतिभागी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। सब इंस्पेक्टर पुलिस चौकी प्रभारी हरिकेश चौधरी ने परीक्षा के दौरान बच्चों का हौसला बढ़ाने पहुंचे जबकि इस मौके लाल बहादुर, विपिन त्रिपाठी, रवि मौर्या, मुकेश कुमार, दिलीप यादव, अनिकेश यादव,कमलेश पटेल, शिवांशु, अभिषेक, संदीप कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।



