ब्रेकिंग न्यूज़
2016 बैच के आईपीएस अधिकारी आदित्य होंगे चंदौली के नए एसपी

चंदौली: चंदौली जनपद के नए एसपी बने आईपीएस आदित्य लान्गहे। जैसा की उम्मीद लगाया जा रहा था कि चुनाव के बाद अधिकारियों का होगा तबादला। चंदौली जनपद में अब तक डॉ अनिल कुमार जिले के एसपी पद पर थे तैनात जिनका ट्रांसफर अब प्रतापगढ़ केलिए हुआ जिन्होंने जनपद चंदौली में कई अच्छे कार्य केलिए जनता करेगी याद।
आईपीएस आदित्य लान्गहे वाराणसी कमिश्नरेट में डीसीपी के पद पर भी अपने सेवाए दे चुके हैं जबकि अभी वह एसपी रेलवे के पद पर आगरा में तैनात थे। वह 2016 के बैच के आईपीएस अफसर रहे हैं।
आईपीएस अधिकारी आदित्य लान्गहे से उम्मीद है कि अब चंदौली जनपद में भी अपने विशेष कार्यों से जनपद वासियों का दिल जीतने में होंगे कामयाब एवं सुरक्षा व्यवस्था पर होगी उनकी विशेष निगरानी।



