मुजफ्फरनगर के महाभारत कालीन शुक्रतीर्थ में साधु संतों एवं क्षेत्रवासियों ने की गंगा घाट सफाई

मुजफ्फरनगर: जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देश पर प्रत्येक रविवार को निरंतर रूप से शुक्रतीर्थ क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं जन प्रतिनिधियों के सहयोग से सफाई अभियान चलाया जा रहा है। 30 मार्च 2025 को रविवार के दिन जानसठ तहसील के एसडीएम जयेंद्र सिंह एवं तहसीलदार सतीश चंद्र बघेल के नेतृत्व में शुक्रतीर्थ क्षेत्र में गंगा घाट एवं आस पास साधु महात्माओं के सहयोग से सफाई अभियान चलाया गया शुक्रतीर्थ गंगा समिति के पदाधिकारी, ग्राम प्रधान राजपाल, पंडित विनोद शर्मा एवं क्षेत्र के संभ्रांत लोग साथ क्षेत्र के सभी लोगों में शुक्रतीर्थ क्षेत्र में सफाई को लेकर उत्साह दिखाई दिया।
सभी ने गंगा मैया की जय बोलते हुए घाट में नदी किनारे घास-फूंस की सफाई की। मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा कई सप्ताह पूर्व शुरू किए गए इस साप्ताहिक सफाई अभियान को निरंतर जारी रखने की जिम्मेदारी संभाल रहे उप जिलाधिकारी जानसठ जयेंद्र सिंह द्वारा सभी राजस्व अधिकारी, ब्लॉक मोरना के अधिकारियों एवं अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि यह अभियान निरंतर रूप से चलता रहेगा।



