ब्रेकिंग न्यूज़

लखीमपुर खीरी स्थानांतरित होने पर मुजफ्फरनगर के एडीएम नरेंद्र बहादुर का हुआ विदाई सम्मान समारोह

मुजफ्फरनगर:मुजफ्फरनगर जनपद के अपर जिलाधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह का स्थानान्तरण जनपद लखीमपुर खीरी किए जाने पर उत्तर प्रदेश कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ शाखा मुजफ्फरनगर द्वारा जिला पंचायत सभागार मे विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अपर जिलाधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह 3 साल से अधिक समय तक इस पद पर जनपद में रहे।

विदाई समारोह मे जिलाधिकारी उमेश मिश्रा,अपर जिलाधिकारी (वित्त एवम् राजस्व) गजेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुशील कुमार यादव, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, सहायक आयुक्त स्टाम्प वीर सिंह एवं अन्य अधिकारीगण तथा समस्त कलक्ट्रेट कर्मचारी व संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यकम मे उपस्थित अधिकारियो एवम् कर्मचारियो द्वारा अपने-अपने सम्बोधन मे नरेन्द्र बहादुर सिंह के एडीएम प्रशासन पद पर किए गए कार्यों की प्रशंसा की गई। वक्ताओं ने कहा कि नरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा अपनी कार्य प्रणाली अपने कार्य एवं सोच और नेतृत्व की क्षमता द्वारा सभी अधिकारी एवम् कर्मचारी को प्रेरित करने, अनुशासन सादगी और कार्यकुशलता से कार्यों को सम्भालने ओर निर्णायक सोच, दूरदर्शिता और जनता के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य किया गया।

कार्यक्रम मे उपस्थित जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा अपनी शुभकामनाये देते हुए हर पडाव पर इनके लिए सफलता और सम्मान लेकर आने के साथ धन्यवाद करते हुए नरेंद्र बहादुर सिंह को अपनी शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में अध्यक्ष अम्मार हैदर, उत्तर प्रदेश कलेक्ट्रेट संघ के जिला सचिव मनीष शर्मा सफल आयोजन हेतु सभी कर्मचारियो का धन्यवाद किया।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button