खेल

वाराणसी मुक्केबाजी जूनियर गर्ल्स व ब्वॉयज मंडल ट्रायल हुआ संपन्न, चयनित खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता झांसी जायेंगे

सिगरा,वाराणसी: वाराणसी मुक्केबाजी जूनियर गर्ल्स तथा ब्वॉयज मंडल ट्रायल हुआ संपन्न।चयनित खिलाड़ी झांसी में होने वाले 17 वीं जूनियर बालक एवं बालिका राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए जो 3 से 6 जून 2025 तक स्पोर्ट्स स्टेडियम झांसी के लिए चयनित हुए। यह मंडल ट्रायल वाराणसी के डॉक्टर संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कंपलेक्स सिगरा में संपन्न हुआ।

 कोच दीपिका तिवारी ने बताया कि चयनित टीम रविवार को सायंकाल मंडुआडीह स्टेशन से टीम रवाना होगी इस दौरान सचिव जनार्दन यादव,मनोज प्रजापति,शशि यादव,कोच दीपिका तिवारी इत्यादि उपस्थित रहे।

 बालक वर्ग में बुध घोष 46 केजी, विशाल कुमार प्रजापति 48 केजी, शक्ति यादव 50 केजी, देवांश राज 52 केजी, नितेश राय 54 केजी, मोहम्मद अली 57 केजी,वीर यादव 60 केजी,रूपेण यादव 63 केजी, आरव चौरसिया 66 केजी, सतीश पटेल 70 केजी, अमित गुप्ता 75 केजी, दिग्विजय साहनी 80 केजी, शिखर 80 प्लस केजी में चयनित हुए वहीं बालिका वर्ग में फलक खातून 46 केजी, संध्या पटेल 48 केजी,कुसुम यादव 50 केजी,द्राक्ष खातून 52 केजी,नीतू चौहान 57 केजी,जागृति यादव 60 केजी, एंजेल यादव 70 केजी ,गौरी शुक्ला 75 केजी गीत रंजन सिंह 80 प्लस केजी में चयनित हुई।चंदौली जनपद से नन्द बॉक्सिंग एकेडमी की कुसुम यादव का 50 केजी में चयन हुआ।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button