मनोरंजन

प्रवासी प्रभारी के रूप में मनोज जायसवाल ने पीडीडीयू नगर में भजपा कार्यकर्ताओं से मिले

चंदौली, पीडीडीयू: जनपद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ननगर मंडल में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत बिहार से चलकर प्रवासी प्रभारी के रूप में मनोज जायसवाल का मार्गदर्शन भजपा कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में जिले के सहसंयोजक जिला मंत्री किरण शर्मा, मंडल अध्यक्ष एडवोकेट कुंदन सिंह के अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सतीश चौहान ने धन्यवाद ज्ञापित किया। सभासद प्रतिनिधि भारत चौहान, राजेश चौहान,कुमार नंदजी, बुल्लू यादव,जय किशन, राजीव गुप्ता, पवन गुप्ता,आराधना गुप्ता , रंजन शाह जयसवाल, मनीष,सुमित,शुभम,प्रीतम ,चंद्रकांत तिवारी,राकेश कन्नौजिया एवं बिहार निवासी मतदाता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम स्थल भाजपा युवा नेता विक्की सिंह के आवास पर संपन्न हुआ। इस दौरान कार्यक्रम के प्रारंभ में मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह ने प्रभारी प्रवासी मनोज जायसवाल का अंग वस्त्र के द्वारा स्वागत किया तत्पश्चात,किरण शर्मा व सतीश चौहान के साथ विक्की सिंह का भी मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह ने अंगवस्त्र से स्वागत किया।

मुख्य अतिथि मनोज जायसवाल ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सपना है कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत सभी राज्यों के चुनाव में अपना योगदान देते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाएं। एक भारत श्रेष्ठ भारत में कोई ना तो बिहार का है, ना कोई झारखंड का,सब एक है इसलिए अगर बिहार का कोई यूपी में भी रह रहा हो आने वाले चुनाव में अपने सगे-संबंधियों से मिलकर,बात करके 20 साल पहले का बिहार ना बने इसलिए एक मजबूत बिहार बनाने में सहयोग करें।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button