अंतरास्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी अविनाश पहलवान एक बार पुनः अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती के क्षेत्र में विदेशी दौरे के लिए चयन

बक्सर,बिहार: जनपद के चौसा निवासी अंतरास्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी अविनाश पहलवान एक बार पुनः अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती के क्षेत्र में विदेशी दौरे के लिए चयन किया गया है।
बक्सर जिला कुश्ती संघ के सचिव विकास राज ने बताया कि इस बार अविनाश पहलवान का खिलाड़ी के जगह भारतीय कुश्ती टीम में सपोर्टिंग स्टाफ के रूप में चयन किया गया है जो यह अंतरास्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता तुर्की में 24 जून से 29 जून 2025 तक आयोजित है। अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी अविनाश के इस विदेशी दौरे पर चयन से बक्सर कुश्ती संघ के अध्यक्ष अशोक सिंह के अलावा अरुण पहलवान, मुस्तफा,मोनू चंद्रवंशी,सोनू पटेल, राजू खरवार,विपिन बिहारी गुप्ता इत्यादि चौसा नगर पंचायत व जनपद के पहलवानों व खेल प्रेमियों में खुशी के साथ चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अविनाश पहलवान ने बिहार कुश्ती संघ के अध्यक्ष विशाल सिंह व प्रदेश महासचिव विनय कुमार सिंह तथा भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष संजय सिंह के साथ अन्य सभी का आभार जताया।
गौरतलब है कि अविनाश पहलवान राष्ट्रीय स्तर पर पदक के साथ -साथ एसएसबी के लिए पदक जीत अंतरास्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी के तौर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुका है जो इस समय आर्मी में सेवारत है। अविनाश पहलवान के पिता बब्बन प्रसाद,माता सरिता देवी ने भी बेटे को आशीर्वाद दिया।



