खेल

सनबीम स्कूल भगवानपुर ने बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कुल 21 पदक के उपविजेता ट्राफी जीती

वाराणसी,यूपी: सनबीम स्कूल भगवानपुर ने 5 से 6 अगस्त तक दो दिवसीय इंटर स्कूल सीबीएसई बॉक्सिंग चैंपियनशिप बालक-बालिका में अंडर 17 में उपविजेता का खिताब जीता ।यह प्रतियोगिता देवा संस्कार पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई थी।इस आयोजन में वाराणसी के सीबीएसई स्कूलों के 150 मुक्केबाजों ने भाग लिया जिसमें अंडर 17,अंडर-19 अंडर-14,अंडर-10 के बालक एवं बालिकाओं ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में सनबीम भगवानपुर के कुल 4 स्वर्ण, 10 रजत व 7 कांस्य पदक के साथ बालिकाओं के अंडर-17 में उपविजेताजे का खिताब अपने नाम किया।उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल की प्रधानाचार्य प्रेरणा शर्मा ने भी बधाई दी।

यह जानकारी सनबीम स्कूल स्कूल भगवानपुर के वरिष्ठ खेल अध्यापक व मुक्केबाजी कोच शशि प्रकाश सिंह ने दी।

पदक विजेता मुक्केबाजों में प्रियांशु सिंह स्वर्ण पदक,अनिकेत जायसवाल स्वर्ण पदक,रोशन कुमार सिंह स्वर्ण पदक,शिखर भृगुवंशी स्वर्ण पदक,आयुष कुमार सिंह रजत पदक,आदित्य पटेल रजत पदक,आदित्य सिंह रजत पदक,अनीश कुमार सिंह रजत पदक,अभिनव उपाध्याय रजत पदक,संस्कृति सिंह रजत पदक,अंशिका वर्मा रजत पदक,आर्य केसरी रजत पदक,अद्विका रजत पदक,उन्नति वर्मा रजत पदक,श्रेया राज रजत पदक,आदर्श कुमार राव कांस्य पदक,सुमित कुमार कांस्य पदक,अद्वैत शर्मा कांस्य पदक,आलोक कुमार कांस्य पदक,अंकित कुमार कांस्य पदक,श्री प्रिया कांस्य पदक,अंशिका कुमारी कांस्य पदक जीती।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button