खेल
मेजर ध्यानचंद के जन्म जयंती के अवसर पर राजकीय बालिका इण्टर कालेज अम्बारी आजमगढ़ में मार्शल आर्ट प्रशिक्षक

आजमगढ़: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर “हॉकी के जादूगर” कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के जन्म जयंती के अवसर पर राजकीय बालिका इण्टर कालेज अम्बारी आजमगढ़ में मार्शल आर्ट प्रशिक्षक विकास सिंह के द्वारा रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत विद्यालय के समस्त बालिकाओं को किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए मार्शल आर्ट्स के गुण सिखाए गए। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य गायत्री देवी एवं समस्त शिक्षक व शिक्षाएं उपस्थित रहें।इसकी जानकारी खेल शिक्षक विकाश सिंह ने दी।




