भोजपुरी सिने स्टार साहिल सिद्दीकी हुए धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव अवार्ड से लखनऊ में सम्मानित

कप्तानगंज,यूपी: भोजपुरी सिनेस्टार सम्मानित नगर के भोजपुरी सिने स्टार साहिल सिद्दीकी को धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव अवार्ड से लखनऊ में सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल द्वारा सम्मान के साथ सिने स्टार के पुरस्कारों के कड़ी मे एक और नगीना जुड़ गया।
कप्तानगंज नगर के चिकितसक डॉ. निसार अहमद के पुत्र अभिनेता साहिल सिद्दीकी काफी लंबे समय से भोजपुरी फ़िल्म सिटी मे अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे है | दर्जनों हिट फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाले साहिल को 100 से आकि भोजपुरी फिल्म में अभिनय करने, भोजपुरी भाषा को बढ़ावा देने के उद्देश्य को लेकर लखनऊ शहर में आयोजित कार्यक्रम में मुलायम सिंह यादव अवार्ड से सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल द्वारा सम्मानित किया गया फिल्म नई हर ससुराल टीवी वाली बीवी मां की ममता एक हजारों में बहना जैसी भोजपुरी फिल्मों में काम कर रहे हैं जो जल्द ही रिलीज होने वाली है इसके अतिरिक्त
कई वेब सीरीज जल्द रिलीज होने वाली है साहिल को सम्मानित किए जाने पर क्षेत्र के नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक सोनू खेतान डा चंदन गौड़, नदीम अरशद सिद्दीकी, मनीष यादव आदित्य पांडे, साहब आलम, महेंद्र कुशवाहा, मोहम्मद आरिफ, यासीन अंसारी, पंकज शर्मा, आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया।



