खेल

अस्मिता खेलो इंडिया वेट लिफ्टिंग विमेंस लीग 2025- 26 प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में

चंदौली, यूपी: अस्मिता खेलो इंडिया वेट लिफ्टिंग विमेंस लीग 2025- 26 प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल , भूपौली रोड, कुरहाना, पं. दीन दयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय), चंदौली में सफल आयोजन शनिवार को रात्रि 9 बजे सम्पन्न हुआ।

यह प्रतियोगिता भारत सरकार तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी द्वारा ‘हर कोने तक खेल’ पहुँचाने के उद्देश्य से शुरू की गई Khelo India Women’s League पहल के तहत आयोजित की गई, जिसका लक्ष्य देशभर की बालिकाओं और महिला खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराना है।

चंदौली वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन के जिलसचिव प्रदीप यादव ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश की जॉइंट सेक्रेटरी एवं अंतर्राष्ट्रीय रेफरी खुशबू यादव के साथ उपस्थित अतिथियों ने किया जिसमें मुख्य रूप से विद्यालय के डायरेक्टर दिवाकर यादव, डीन आर.पी. सिंह, संस्थापक सूर्यभान यादव, प्रिंसिपल सुनील कुमार द्विवेदी और उषा तिवारी, स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली के जिला महासचिव कुमार नन्दजी इत्यादि उपस्थित रहे जबकि रेफरी की भूमिका में सत्यम सिंह, बब्लू कुमार, मोना सिंह, विनोद यादव,दिलीप पटेल,पारस यादव,सविता यादव,कमलेश सिंह,घनश्याम यादव,डॉ दिनेश सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।इस प्रतियोगिता में 70 महिला खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत 5 और 6 वर्ष की बच्चियों के उत्साहवर्धक डेमो प्रदर्शन से हुई, जिसका उद्देश्य बालिकाओं को खेल से जोड़ना और उन्हें प्रोत्साहित करना था।

भार वर्ग के अनुसार परिणाम :40 किग्रा में प्रथम – यशि यादव (40 किग्रा),द्वितीय–आस्था यादव (38 किग्रा),तृतीय – तसरीबा अफरीन (35 किग्रा)

44 किग्रा

प्रथम – मानसी यादव (कुल 95 किग्रा),द्वितीय – अन्नू यादव (55 किग्रा),तृतीय – यशि यादव (40 किग्रा)

48 किग्रा (ग्रुप-1)

प्रथम – प्रतिज्ञा (41 किग्रा),द्वितीय – आरोही निगम (35 किग्रा),तृतीय – साक्षी यादव (34 किग्रा)

48 किग्रा (ग्रुप-2)

प्रथम – संजना यादव (70 किग्रा),द्वितीय – अनुजा यादव (36 किग्रा),तृतीय – अदित्य गुप्ता

53 किग्रा

प्रथम – गौरी सिंह (97 किग्रा),द्वितीय – साहिबा खान (50 किग्रा),तृतीय – तमन्ना यादव (45 किग्रा) ने सराहनीय प्रदर्शन किया।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button