खेल

डायनेमिक मार्शल आर्ट एकैडमी वाराणसी की खिलाड़ियों ने मेरठ में आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया विमेंस किकबॉक्सिंग दमदार प्रदर्शन

मेरठ/वाराणसी: खेलो इंडिया मिशन के तहत मेरठ के स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वबिद्यालय में आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया विमेंस किकबॉक्सिंग लीग उत्तर प्रदेश स्टेट चैंपियनशिप में वाराणसी की डायनामिक मार्शल आर्ट्स एकेडमी की खिलाड़ियों ने ज़बरदस्त प्रदर्शन करते हुए कुल 9 पदक अपने नाम किए। इस शानदार सफलता के साथ ही, एकेडमी की 8 बेटियों ने जनवरी में होने वाली खेला इंडिया विमेंस जोगल लीग (जम्मू-कश्मीर) के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है।

जोनल लीग के लिए खिलाड़ियों का चयन

इस प्रतियोगिता में स्वर्ण (Gold) और रजत (Silver) पदक जीतने वाली सभी खिलाड़ियों का चयन अब देश के सबसे प्रतिष्ठित किकबॉक्सिंग आयोजनों में से एक, जनवरी जोनल लीग जम्मू-करमीर के लिए हो गया है।

गोल्ड मेडल विजेता (जनवरी जोनल लीग के लिए चयनित), वैष्णवी पांडेय, रिद्धिमा यादव, लक्ष्मी सिंह, अंशिका और सिल्वर मेडल विजेता (जनवरी जोनल लीग के लिए चयनित) जान्हवी पांडेय, रिया नारायण सिंह, रितिका नारायण सिंह, पूजा पटेल कांस्य पदक जीती।

इस उपलब्धि पर डायनामिक मार्शल आर्टस एकेडमी के फाउंडर सैयद इमरान हुसेन और डायरेक्टर इसरार खान ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।

अकादमी की ओर से जारी बयान में कहा गया, “हमारी खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और लगन से राज्य स्तर पर शानदार सफलता हासिल की है। यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। जब जनवरी में होने वाली जम्मू-कश्मीर जौनल लीग में वे और भी बड़ा प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हमारी बेटियों-हमारा गर्व।”

खिलाड़ियों को तैयार करने में हेड कोच अजहर खान, कोच नीलेश यादव, दिनेश कुमार, सौरभ मौर्य, और टीम मैनेजर रेनू पांडेय का अहम योगदान रहा।जनवरी में होने वाली जोनल लीग में इन बेटियों से और बड़े प्रदर्शन की उम्मीद है, जिससे ये राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकेंगी।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button