खेल

माउंट बीकन इंग्लिश स्कूल में वार्षिक खेलकूद का आयोजन किया गया

कैथापुर,चंदौली: माउंट बीकन इंग्लिश स्कूल में आज वार्षिक खेलकूद का आयोजन किया गया है जिसका संचालन कुमार नंदजी के नेतृत्व में संपन्न किया गया। खेलकूद का प्रारंभ माउंट बिकन इंग्लिश स्कूल के प्रबंधक एडवोकेट दुर्गेश पाण्डेय के द्वारा मां सरस्वती के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित किया गया तत्पश्चात प्रबंधक दुर्गेश पाण्डेय ने रिंग में खिलाड़ियों का हाथ मिलवाकर खेल का शुभारम्भ किया।विद्यार्थियों ने अति उत्साह के साथ खेलकूद में भाग लिया तथा विभिन्न खेलों में कांस्य तथा स्वर्ण पदक हासिल किया।

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में कराते, बॉक्सिंग, योगा, रोप स्किपिंग में बच्चों ने अपने प्रतिभा का परिचय दिया। प्रोग्राम के दौरान प्रधानाचार्य  लवी एस जेम्स अध्यापक आशुतोष रोहन सिंह, आशीष, सुजीत यादव, सत्यम अग्रहरि, तरन्नुम, अर्शी, खुशबू शर्मा,आकांक्षा उपाध्याय, पूजा पांडे , सोनी, स्निग्धा खस्तगीर, मुस्कान गुप्ता, नीतू जायसवाल मोहिनी कुमारी , रिचा राय नूपुर श्रीवास्तव (कोऑर्डिनेटर) केसरी एवं अन्य शिक्षक गण उपस्थित रहे कार्यक्रम के मुख्य जज स्पोर्ट्स एसोसिएशन का चंदौली व जिला बॉक्सिंग संघ के जिला महासचिव कुमार नंदजी रहे एवं रेफरी की मुख्य भूमिका में शालिनी जायसवाल, लवली मौर्या और सूरज कुमार रहे | धन्यवाद ज्ञापन माउंट बीकन इंग्लिश स्कूल के प्रिंसिपल लवी एस जेम्स ने किया।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button