बक्सर में राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता संपन्न, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

बक्सर,बिहार: खेल विभाग, बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय (अंतर-प्रमंडल) वुशु अंडर-19 बालक/बालिका खेल प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को गरिमामय समारोह के साथ किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी को विशेष कार्य पदाधिकारी विनीत कुमार ने शॉल एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया। इसके बाद विभिन्न भार वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बालक एवं बालिका खिलाड़ियों को पदक, ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के सुचारू संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तकनीकी पदाधिकारियों को भी शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
बालिका वर्ग में पटना का दबदबा।प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में पटना प्रमंडल की खिलाड़ी अधिकतर वर्गों में शीर्ष पर रहीं।
45 किलो वर्ग में शिवानी कुमारी (पटना) ने स्वर्ण जीता, जबकि सारण की मासूम कुमारी को रजत और तिरहुत की प्रज्ञा परस्त तथा मुंगेर की कोमल कुमारी को कांस्य पदक मिला।48 किलो वर्ग में लक्ष्मी कुमारी (पटना) ने स्वर्ण, रितु कुमारी (सारण) ने रजत तथा आदिति कुमारी (मुंगेर) और नंदनी कुमारी (तिरहुत) ने कांस्य पदक अपने नाम किया।52 किलो वर्ग में नैना कुमारी (पटना) ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रभुत्व कायम रखा, जबकि रजत शिवानी कुमारी (मुंगेर) को मिला। कांस्य पदक दरभंगा की रागिनी एवं तिरहुत की रानी लक्ष्मी को मिला।56 किलो वर्ग में खुशी श्रीवास्तव (पटना) स्वर्ण विजेता रहीं, वहीं तिरहुत की शांभवी सिंह ने रजत और पूर्णिया की मनीषा कुमारी ने कांस्य हासिल किया।अन्य भार वर्गों में भी पटना एवं तिरहुत प्रमंडलों के खिलाड़ियों का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा।
बालक वर्ग में तिरहुत और सारण का उत्कृष्ट प्रदर्शन,बालक वर्ग में तिरहुत प्रमंडल ने कई भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते।48 किलो वर्ग में दरभंगा के पंकज कुमार स्वर्ण विजेता बने। पटना के शुभम पांडे ने रजत और तिरहुत के विक्रम कुमार तथा सारण के सागर कुमार ने कांस्य जीता।
52 किलो वर्ग में तिरहुत के सुमित कुमार ने स्वर्ण पर कब्जा जमाया, वहीं आयुष कुमार (मुंगेर) ने रजत और सारण के समर गुप्ता तथा पटना के करण कुमार ने कांस्य हासिल किया।56 किलो वर्ग में बसंत कुमार (तिरहुत) ने स्वर्ण जीता, जबकि प्रियतम कुमार (सारण) ने रजत और अशोक कुमार (मुंगेर) ने कांस्य पदक पाया।60 किलो वर्ग में सारण के अनुराग कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा दर्शाई। पटना के प्रिंस शर्मा रजत तथा मगध के आकाश कुमार और दरभंगा के कृष्णा साहू ने कांस्य पदक जीते।इसी प्रकार 65, 70, 75, 80, 85 और 90 किलो भार वर्गों में भी विभिन्न प्रमंडलों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
समापन के दौरान वरीय उपसमाहर्ता सह उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा आलोक नारायण वत्स ने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने खिलाड़ियों को सुरक्षित अपने घर लौटने की शुभकामनाएँ देकर प्रतियोगिता का औपचारिक समापन किया।इस अवसर पर कन्हैया जी, मदन जी, अशोक कुमार, सत्येंद्र कुमार सिंह, संजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार, संजय कुमार सिंह, सत्येंद्र सिंह यादव, अश्वनी कुमार, राकेश रंजन उपाध्याय, दयाशंकर पाल, त्रिलोकी नाथ तिवारी, वशिष्ठ प्रसाद, अनिल कुमार पाल, शमा परवीन, लवली दर्शनम, वंदना कुमारी सहित बड़ी संख्या में शारीरिक शिक्षक एवं खेलकर्मी उपस्थित रहे।



