खेल

लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय कोबुडो मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता में चंदौली के खिलाड़ियों ने 21 मेडल जीते

पीडीडीयू,चंदौली: लखनऊ के एसएनआई स्पोर्ट्स सेंटर में 31 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित तृतीय नेशनल कोबुडो मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता में कुल 21 पदक जीतकर जनपद का मान बढ़ाया। चंदौली कोबुडो मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन व स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली के जिला महासचिव व एनआईएस कोच कुमार नन्दजी ने बताया कि जनपद चंदौली के 13 खिलाड़ियों ने प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व किया तथा कुल 21 मेडल जीत शानदार प्रदर्शन किया। *सब जुनियर वर्ग में* कान्हा फाइट में सिल्वर मेडल व काता में ब्रॉन्ज मेडल,आयुष यादव ने फाइट में ब्रॉन्ज मेडल,नूरहसन फाइट में सिल्वर मेडल व काता में ब्रॉन्ज मेडल,आर्या सिंह ने भी फाइट में ब्रॉन्ज मेडल व काता में ब्रॉन्ज मेडल,अंजली दुबे फाइट सिल्वर मेडल व काता में सिल्वर मेडल, किमैरा शर्मा फाइट में ब्रॉन्ज मेडल व काता में ब्रॉन्ज मेडल, आर्या सिंह फाइट में ब्रॉन्ज मेडल व काता में ब्रॉन्ज मेडल,अजमत अली फाइट में ब्रॉन्ज व काता में ब्रॉन्ज मेडल, दिव्यांश मिश्रा फाइट में ब्रॉन्ज मेडल, सूर्यांश श्रीवास्तव फाइट में ब्रॉन्ज मेडल जीते। *जुनियर वर्ग में* ईशान यादव फाइट में सिल्वर मेडल व काता में ब्रॉन्ज मेडल जीता। *सीनियर वर्ग में* सूरज कुमार फाइट में ब्रॉन्ज मेडल, लवली मौर्या फाइट में गोल्ड मेडल तथा शालिनी जायसवाल फाइट में सिल्वर मेडल व काता में भी सिल्वर मेडल जीती।।

कुमार नन्दजी टीम के कोच के रूप में रहे जिन्होंने इस नेशनल प्रतियोगिता में जज की भूमिका निभाई।चंदौली टीम में सभी खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर यूपी को प्रथम स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसमें प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने सात मेडल जीत महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button