खेल

अविनाश पहलवान का वर्ल्ड रैकिंग कुश्ती प्रतियोगिता यूरोप महादीप के क्रोएशिया में सपोर्टिंग स्टॉफ के रूप मे चयन

चंदौली, यूपी: वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज 4 फरवरी से 8 फ़रवरी 2026 तक यूरोप महादीप के क्रोशिया देश मे आयोजित वर्ल्ड रैंकिंग कुश्ती प्रतियोगिता में चंदौली जनपद के अमोघपुर के अंतर्राष्ट्रीय पहलवान अविनाश पहलवान का चयन भारतीय कुश्ती टीम मे खिलाड़ियों की मजबूती प्रदान करने केलिए सपोर्टिंग स्टाफ के रूप में चयन किया गया है।
अविनाश पहलवान ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह (बबलू सिंह)
उतर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष सांसद करण भूषण सिंह, उत्तर प्रदेश सचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय व भारतीय कुश्ती के अन्य पदाधिकारीगण का आभार व्यक्त किया।
अविनाश पहलवान चंदौली जिले के अमोघपुर ग्राम के निवासी है वो इस समय भारतीय सेना मे कार्यरत है वो पूर्व मे अपने देश के लिए अंतराष्ट्रीय स्तर पर खिलाडी के रूप मे खेलते हुए गौरववान्वित करते आये है।
अविनाश पहलवान ने खिलाडी के रूप मे राज्य और देश के लिए कड़ी मेहनत करने के बाद तीनो सेनाओ के कुस्ती टीम के तरफ से कई अन्य प्रभार के साथ मारकोडोनिया, उक्रेन, चाइना व अन्य देशो मे चयन होकर जाते रहे है।
अविनाश के इस उपलब्धि से पुरे देश के साथ उनके उतर प्रदेश राज्य चंदौली जिला व उनके गाँव मे खुशी का लहर है। हर कोई अविनाश पहलवान को बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना करते हुए आशीर्वाद के साथ उनका उत्साह बढ़ा रहा है। बबलू कोच,कृष्णा गुप्ता,निखिल गुप्ता,प्रदीप पहलवान,जितेंद्र पहलवान,बीरू पहलवान,पवन पहलवान, डॉ विनय वर्मा,सतीश जिंदल,डॉ अनिल यादव, कृष्ण मोहन गुप्ता, बिनीता अग्रहरि,डॉ जीके पाण्डेय,बॉक्सर विकास राज,स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली के जिला महासचिव कुमार नन्दजी इत्यादि ने भी बधाई दी।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button