खेल

चौसा के ज्योति प्रकाश SGFI राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बिहार अंडर-19 गर्ल्स के हेड कोच बने

चौसा,बक्सर,बिहार: कर्नाटक राज्य के बेंगलुरु शहर में आयोजित हो रही 7 दिवसीय SGFI राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बक्सर जिले के चौसा निवासी ज्योति प्रकाश बिहार अंडर-19 गर्ल्स टीम के हेड कोच के रूप में अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज करेंगे। यह बक्सर जिले के लिए गर्व की बात है।

गौरतलब है कि ज्योति प्रकाश इससे पहले भी कई बार राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन और कोचिंग क्षमता के बल पर बक्सर सहित पूरे बिहार का नाम रोशन कर चुके हैं। चौसा बाजार के एक सामान्य परिवार से निकलकर उन्होंने मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ सफलता की ऊँचाइयों को छुआ है, जो आज युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है।

ज्योति प्रकाश के हेड कोच बनने की खबर से पूरे बक्सर जिले में खुशी का माहौल है। जिलेवासियों और खेलप्रेमियों ने उन्हें दिल से शुभकामनाएं और बधाई दी है। बधाई देने वालों में चौसा के मुखिया रोहित ओझा, एबीवीपी जिला संयोजक अविनाश पांडेय, अभिनंदन मिश्रा, मनीष कुमार, शुभम कुमार, खंड कार्यवाह संतोष ओझा, अरुण मिश्रा, हरेंद्र जी, विकास मिश्रा, गौरव कुमार, अन्तर्राष्ट्रीय पहलवान अविनाश पहलवान, उपचेयरमैन प्रतिनिधि अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी बॉक्सर विकास राज सहित अन्य चौसा के लोगो ने बधाई दी।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button