गोपाल यादव ने राष्ट्रीय सीनियर फेडरेशन कप कुश्ती इंदौर में जीता रजत पदक

गाजियाबाद,यूपी: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर में आयोजित सीनियर राष्ट्रीय फेडरेशन कप ग्रीको रोमन कुश्ती के 60 किलोग्राम में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए गोपाल यादव ने रजत पदक जीत कर इंदौर ही नहीं मध्य प्रदेश का भी मान बढ़ाया है lइंदौर के कृपाशंकर पटेल स्पोर्ट्स अकैडमी मल्हार आश्रम कुश्ती केंद्र के गोपाल यादव ने शानदार कुश्ती का प्रदर्शन करते हुए सीनियर राष्ट्रीय फेडरेशन कब कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर संस्था का नाम रोशन किया।
मल्हार आश्रम कुश्ती केंद्र के अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षक वह अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित कृपाशंकर पटेल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दिनांक 13 से 15 फरवरी 2026 तक आयोजित राष्ट्रीय सीनियर फेडरेशन कप कुश्ती प्रतियोगिता में एसएसपी स्पोर्ट्स अकैडमी मल्हार आश्रम कुश्ती केंद्र के पहलवान गोपाल यादव ने ग्रीको रोमन 60 किलोग्राम वजन वर्ग में भाग लेकर उत्तर प्रदेश, पंजाब व अन्य को हराकर दूसरा स्थान प्राप्त कर मध्य प्रदेश की झोली में रजत पदक डाला व इंदौर को गौरवान्वित किया l इस मौके पर मलाश्रम कुश्ती केंद्र के कोच व विश्वामित्र पुरस्कार से सम्मानित वेद प्रकाश गुरु श्री परवेज खान, सन्नी जाधव, कोच वीरेंद्र निश्चित, कोच दिनेश तांबे, उस्ताद गोपाल कश्यप, अंतरराष्ट्रीय पहलवान बलराम यादव, अशोक यादव, कोच सरवर मंसूरी, रियाज मंसूरी पहलवान, व समस्त मल्हार आश्रम कुश्ती केंद्र के पहलवानों द्वारा पदक विजेता गोपाल यादव पहलवान बधाई दी।



