मुगलसराय में साहित्यिक संगम: ‘गुलदस्ता-2026’ मुशायरा एवं कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह

मुगलसराय में साहित्यिक संगम: ‘गुलदस्ता-2026’ मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का सफल आयोजनमुगलसराय, चन्दौली: सांस्कृतिक नगरी मुगलसराय के अस्सू शादी घर, इस्लामपुर में बीते रविवार, 15 फरवरी 2026 को एक भव्य ‘ऑल इण्डिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन’ का आयोजन संपन्न हुआ। ‘मुगलसराय मुशायरा’ ब्रांड के बैनर तले आयोजित इस ‘गुलदस्ता-2026’ कार्यक्रम में देश भर के नामचीन शायरों और कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं का दिल जीत लिया।
प्रमुख आयोजक और संरक्षक:इस भव्य कार्यक्रम की सफलता के पीछे एक मजबूत प्रबंधकीय टीम का हाथ रहा:मैनेजिंग डायरेक्टर: एडवोकेट अमित यादव (एस.एस. हॉस्पिटल),संरक्षक (Patron): सोहैल उस्मानी,कन्वीनर: अली अशफाक हुसैन (अस्सू),सह-कन्वीनर (Co-Convenor): डॉ. सुरेश अकेला।विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति:कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और कवियों का उत्साहवर्धन किया। उपस्थित रहने वाले मुख्य लोगों में शामिल रहे।

सतनाम सिंह (सोशल एक्टिविस्ट),गुरदीप सिंह,वकार जाहिद (बल्ला) सभासद,शाहिद तौसीफ़,तनवीर अहमद (एडवोकेट),तारीख अहमद, मोहम्मद अकीब भारत(समाजसेवी बनारस)रहे।मंच की शोभा बढ़ाने वाले फनकार:रात 7:30 बजे शुरू हुए इस आयोजन में शंकर कैमूरी, डंडा बनारसी, शाद मशरिक़ी, बिहारी लाल अम्बर, अहमद आज़मी, ज़मज़म रामनगरी, कामता माखन, जिया अहसानी, रौशन मुगलसरायवी, आकाश मिश्र, डॉ. प्रशांत सिंह, दानिश इकबाल, प्रतिभा यादव और रीना तिवारी जैसे दिग्गजों ने अपनी काव्य प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
एस एस हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर एडवोकेट अमित यादव को जब उत्कृष्ट कार्यों के उन्हें सम्मानित किया गया तो उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में प्रेम और सद्भाव बढ़ता है। वहीं संरक्षक सोहैल उस्मानी और सह-कन्वीनर डॉ. सुरेश अकेला ने सफल आयोजन के लिए पूरी टीम, उपस्थित गणमान्य अतिथियों और क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया।भारी संख्या में उपस्थित साहित्य प्रेमियों ने देर रात तक फनकारों का उत्साहवर्धन किया और इस यादगार शाम का लुत्फ उठाया।
संवाददाता हयात अंसारी



