खेल

सेंट्रल पब्लिक स्कूल चंधासी ब्रांच में तीरंदाजी कार्यक्रम,नन्हे बच्चों ने लिया बढ़ चढ़कर हिस्सा

चंधासी,यूपी: सेंट्रल पब्लिक स्कूल चंधासी ब्रांच में स्कूल स्तरीय तीरंदाजी कार्यक्रम हुआ शुरू।

सेंट्रल पब्लिक स्कूल चंधासी में सुबह साफ थी,हवा हल्की थी, मैदान तैयार था,छात्र तैयार थे, उत्सुकता के साथ निशाना लगाने के लिए तीरंदाजी कोच गोविंदा के साथ।तीरंदाजी कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप जलाकर हुआ।

सीएमडी डॉ. विनय कुमार वर्मा मौजूद रहे, साथ में प्रिंसिपल विधु श्रीवास्तव व धनुर्विद्या में लोकप्रिय कोच गोविंद खरवार की आंखें मैदान पर थीं।खेल शिक्षक मुकेश कुमार विश्वकर्मा व कोऑर्डिनेटर गौरव कुमार त्रिपाठी व्यवस्था देख रहे थे।

सब कुछ सीधा,सरल,आवश्यक तत्परता से निशाना लगा रहे थे।बच्चे लाइन में आए,पैर ज़मीन पर स्थिर,धनुष हाथ में संतुलित,कोच ने कहा नजर सिर्फ लक्ष्य पर,डोरी पीछे गई,चेहरे पर सुकून,सांस आधी भीतर,तीर सीधा जाता निशाना पर, इसी रोमांच के साथ छात्रों की मुस्कान देखने लायक होती थी टारगेट पर कभी 10,कभी 9,कभी 8 तो कभी 7 प्वाइंट मिलता।कोई अतिरिक्त शब्द नहीं थे,केवल तीर की आवाज और स्कोर की घोषणा के साथ इस सेंट्रल पब्लिक स्कूल में रोमांच का माहौल।पीजी से लेकर कक्षा 11 तकछोटे हाथ मगर स्थिर,वे खेल नहीं रहे थे मानो वे सीख रहे थे धैर्य,नियंत्रण, प्रतीक्षा।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button