सेंट्रल पब्लिक स्कूल साहुपुरी ब्रांच में तीरंदाज़ी कार्यक्रम का सफल आयोजन

पीडीडीयू,साहुपुरी: सेंट्रल पब्लिक स्कूल साहुपुरी ब्रांच में आर्चरी (तीरंदाज़ी) का एक अत्यंत प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेंट्रल पब्लिक स्कूल ऑफ ग्रुप के सीएमडी डॉ विनय कुमार वर्मा,रिंकू सिंह पटेल मार्शल आर्ट ट्रेनर, अभिषेक गुप्ता (एडवोकेट) तथा शोभनाथ पटेल (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) इस अवसर पर हुए उपस्थित
कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम *माँ सरस्वती—ज्ञान, कला, ध्यान, खेल और विवेक की देवी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ की गई।* इसके बाद फीता काटकर मुख्य अतिथियों व उपस्थित अन्य अतिथियों द्वारा आर्चरी कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लिया। बच्चों ने बारी-बारी से तीर-धनुष थामकर अपने भीतर छिपी प्रतिभा, एकाग्रता, आत्मविश्वास और कौशल का सुंदर प्रदर्शन किया।कार्यक्रम ने बच्चों में धैर्य, अनुशासन, आत्म नियंत्रण और लक्ष्य के प्रति समर्पण जैसी महत्वपूर्ण भावनाओं को प्रोत्साहित किया।

विद्यालय परिवार के तरफ से सेंट्रल पब्लिक स्कूल साहुपुरी की प्रिंसिपल सपना पाण्डेय ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त की। इस तीरंदाजी कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि सेंट्रल पब्लिक स्कूल इस समय शिक्षा का साथ-साथ खेल व सांस्कृतिक तथा अन्य विधाओं में बच्चों को मानसिक, शारीरिक,सामाजिक सभी तरह से उनका विकास कर रही है और ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। खेल शिक्षक राशिद अंसारी,कौशल्या कुमारी,अमृता जायसवाल,सविता पटेल,गरिमा सिंह, खुशबू कुमारी,अंकिता कुमारी,पल्लवी,क्रांति रावत,नीलेश सिंह शिक्षक के रूप में उपस्थित रहे जो बच्चों को सटीक निशाना लगाने के लिए आर्चरी कोच गोविंदा खरवार के साथ सहयोग करते दिखे।
विद्यालय के प्रिंसिपल सपना पाण्डेय तथा सीपीएस स्कूल ऑफ ग्रुप के सीएमडी डॉ विनय कुमार वर्मा ने अतिथियों का आभार प्रकट किया।



