खेल

सेंट्रल पब्लिक स्कूल धुस खास में आर्चरी कार्यक्रम में छात्रों ने तीर धनुष किया हैरान

पीडीडीयू, धुसखास: सेंट्रल पब्लिक स्कूल, धूस-खास शाखा में आर्चरी कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह स्कूल स्तरीय तीरंदाजी कार्यक्रम रहा जिसमें विद्यालय के पीजी से लेकर सभी कक्षाओं के बच्चों ने प्रतिभाग किया। खासतौर पर छोटे कक्षा के बच्चों में एक अलग मुस्कान तथा उत्साह देखने को मिली जब वह तीर और धनुष को पड़कर निशाना साधने के लिए खड़े हुए।मुख्य अतिथि के रूप में सेंट्रल पब्लिक स्कूल ऑफ ग्रुप के सीएमडी डॉ विनय कुमार वर्मा तथा अजय यादव (क्रिकेट कोच), शशांक यादव (जिला स्तर के क्रिकेट खिलाड़), रोहन कुमार (वॉलीबॉल खिलाड़ी), विद्यालय के खेल शिक्षक सतीश कुमार व सभी शिक्षक उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में आर्चरी कोच की भूमिका में रोहन रावत और गोविंद खरवार (आर्चरी मुख्य कोच उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की चित्र पर माला अर्पित करने से हुई फिर मुख्य अतिथियों द्वारा रिबन काटकर आर्चरी कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम में स्कूल के सभी छात्रों ने अत्यधिक उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लिया। बच्चों ने बारी-बारी से धनुष और बाण को पकड़ा, अपनी छिपी हुई प्रतिभा, एकाग्रता, आत्मविश्वास और कौशल का सुंदर प्रदर्शन किया। सेंट्रल पब्लिक स्कूल धुस खास के प्रिंसिपल प्रीति गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय परिवार सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करता है और ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button