खेल

शाहिद बाबा एवं मेखुडी उस्ताद की स्मृति में आयोजित अंडर 15 बालक,बालिका कुश्ती स्टेट चैम्पियनशिप

वाराणसी,यूपी: उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ एवं वाराणसी कुश्ती संघ के समन्वय से राजीव सिंह “रानू” अध्यक्ष वाराणसी कुश्ती संघ के नेतृत्व में दिनांक 17 से 19 फरवरी 2026 तक मुगल शाहिद बाबा एवं मेखुडी उस्ताद की स्मृति में आयोजित अंडर 15 बालक,बालिका कुश्ती स्टेट चैम्पियनशिप का बतौर मुख्य अतिथि संजय कुमार सिंह ‘बबलू’:अध्यक्ष-भारतीय कुश्ती संघ,प्रत्याशी-वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र शांति का प्रतीक कबूतर छोड़कर एवं आसमान में गुब्बारे छोड़कर चैंपियनशिप का शुभारंभ किया।

सुरेश चंद उपाध्याय महासचिव उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ तथा राजीव सिंह “रानू” अध्यक्ष वाराणसी कुश्ती संघ ने कार्यक्रम का संचालन एवं आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।      कार्यक्रम में नवनिर्वाचित वाराणसी कुश्ती संघ के कार्य समिति के पदाधिकारी का सम्मान किया एवं परिचय प्राप्त किया।

कार्यक्रम में विचार प्रकट करते हुए कहा कि कुश्ती का स्वर्णिमि काल चल रहा है। हमारा यही प्रयास है वाराणसी के साथ-साथ प्रदेश और देश की कुश्ती और ऊंचाइयों पर ले जाए इस तरह की प्रतियोगिताओं से छोटे बच्चों को मिलेगा जिससे यही बच्चे आगे चलकर ओलंपिक एशियाड एवं कॉमनवेल्थ में अपने देश का नाम रोशन करें अगर किसी खिलाड़ी को डायट की और प्रैक्टिस की और सुविधा हो रही होगी उसकी पूरी मदद हमारी तरफ से की जाएगी।

इस मौके पर पूर्व प्रमुख ज्ञानपुर् भदोही दिनेश कुमार सिंह,डा शिप्राधर जी,डा पंकज सिंह,राजकुमार मिश्रा सचिव वाराणसी कुश्ती संघ, मुख्य कुश्ती प्रशिक्षक उत्तर प्रदेश पुलिस रविन्द्र यादव,डॉक्टर जय सिंह यादव,सुनील राणा अर्जुन एवार्डी,विजय शंकर यादव उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ,डॉक्टर शिप्रा धर,डॉक्टर जे पी सिंह,डॉक्टर पंकज सिंह,जबर सिंह सोम सचिन मेरठ कुश्ती संघ,रणवीर यादव संयुक्त सचिव वाराणसी कुश्ती संघ,सुनील यादव कार्यकारिणी सदस्य वाराणसी कुश्ती संघ, इति प्रजापति कार्यकारी सदस्य वाराणसी कुश्ती संघ, अरविंद यादव कार्यकारिणी सदस्य वाराणसी कुश्ती संघ, सुभाष यादव कार्यकारिणी सदस्य वाराणसी कुश्ती संघ,आयोजन समिति के संयोजक रामसेवक यादव, के साथ डॉ अनिल यादव,एवं डॉ रणधीर सिंह,न्यू लक्ष्मी हॉस्पिटल सातोमहुआ काज़ीसराय, रामाश्रय यादव, दिनेश लाल यादव गायक, आनंद पाल कुश्ती प्रशिक्षक, क्षमा पहलवान, लाल जी यादव झगड़ु, श्याम बिहारी यादव, संतोष यादव, सुभाष पहलवान, दीपक यादव अध्यापक महेंद्र पहलवान आदि लोगों उपस्थित रहे।

निर्णायक की भूमिका में जयप्रकाश यादव, रामानंद यादव, रवि कुमार, राम आशीष यादव, हरिराम यादव, धीरज कुमार, चंद्रेश पटेल, ओंकार, अरविंद यादव, सुरेंद्र यादव, विकास पटेल, संदीप गुप्ता, ऋषि श्वेत सिंह, बेबी सिंह, गोविंद यादव, अशोक सोनकर,अंकित तिवारी,आदि लोगों ने निर्णायक की भूमिका में रहे।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button