खेल

एमपीएल-2 का भव्य शुभारंभ, सिल्वरटोन टाइगर्स ने देवभूमि रॉयल्स को चार विकेट से हराया

मुजफ्फरनगर,यूपी:एमपीएल-2 का भव्य शुभारंभ, सिल्वरटोन टाइगर्स ने देवभूमि रॉयल्स को चार विकेट से हराया, सिल्वाटोन टाइगर्स के ऋतुराज ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच बनने का गौरव पाया

मुजफ्फरनगर एमपीएल-2 का भव्य उद्घाटन कमिश्नर डॉ रूपेश कुमार ने किया, उद्घाटन मैच देवभूमि, रॉयल्स और सिल्वरटोन टाइगर्स के बीच उत्साह से खेला गया। पहले मैच में सिल्वरटोन टाइगर्स ने ऋतुराज के शानदार अर्धशतक की बदौलत देवभूमि रायल्स को चार विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग ( एमपीएल-2) का उद्घाटन सहारनपुर मंडल के आयुक्त डॉ रूपेश कुमार ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप उपस्थित रहे।

मंडलायुक्त डॉ रूपेश कुमार ने सिल्वर टोन टाइगर्स एवं देवभूमि रॉयल्स की टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और टॉस का सिक्का उछालकर मैच का शुभारंभ कराया। टॉस जीतकर सिल्वरटोन ने पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। मुख्य अतिथि डॉ. रूपेश कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “इस प्रकार के खेल आयोजन को देखकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। हमारे मंडल में इतना व्यवस्थित और शानदार टूर्नामेंट कम ही देखने को मिलता है। मैं मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन एवं सभी खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।”

उद्घाटन समारोह के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन की आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर यह मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के (एमसीए) चेयरमैन भीम कंसल, अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, सचिव मनोज पुंडीर, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, जॉइंट सेक्रेटरी ओम देव सिंह, विकास राठी, रोहित चौधरी, उपाध्यक्ष अरविंद भारद्वाज व कुशल पाल सिंह, इंद्र माथुर, मलिक, अजय जैन, शिरीष वर्मा, आशीष भटनागर, शिवकुमार गौतम, डॉ हेमंत एवं अन्य गण मान्य लोग उपस्थित रहे।

पहले मैच में सिल्वाटोन टाइगर्स की चार विकेट से जीत।मुजफ्फरनगर एमपीएल-2 के उद्घाटन मैच में सिल्वरटोन टाइगर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए देवभूमि रॉयल्स को आमंत्रित किया और खुद क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए देवभूमि रॉयल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 123 रन बनाए। टीम की ओर से प्रिंस पंवार ने 32 और हर्ष भाटी ने 34 रनों का योगदान दिया। सिल्वरटन टाइगर्स के गेंदबाज कुलदीप कुमार और आर्यमन ने 2-2 विकेट हासिल किए।124 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिल्वरटन टाइगर्स ने 14.5 ओवर में 6 विकेट खोकर 124 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम के लिए ऋतुराज शर्मा ने नाबाद 56 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि यश गर्ग 7 रन बनाकर नाबाद रहे। देवभूमि रॉयल्स की ओर से हर्ष भाटी ने 3 विकेट लिए। मैच के हीरो रहे ऋतुराज शर्मा को “मैन ऑफ द मैच” चुना गया। इस जीत के साथ सिल्वरटन टाइगर्स ने लीग में विजयी आगाज किया।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button