खेल

फाइनल मैच में धनबाद मंडल को 7 विकेट से हराकर पीडीडीयू मंडल बना चैंपियन,मनीष वर्धन मैन ऑफ द सीरीज

पीडीडीयू,चंदौली: मंडल द्वारा आयोजित पूर्व मध्य रेल अंतर-मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का फाइनल मैच आज मंडलीय रेलवे क्रीड़ा संकुल, यूरोपियन कॉलोनी (बाकले ग्राउंड) पर संपन्न हुआ। पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल (डीडीयू मंडल) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

धनबाद मंडल ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 158 रन बनाए। धनबाद मंडल के पप्पू सिंह ने 52 गेंदों में 57 रन (3 छक्के, 4 चौके) की उपयोगी पारी खेली। डीडीयू मंडल की गेंदबाजी में श्री मंगल यादव ने 2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीडीयू मंडल की टीम ने मात्र 18 ओवर 3 गेंद में 3 विकेट गंवाकर 161 रन बनाए और मैच को 7 विकेट से जीत लिया। डीडीयू मंडल के श्री मृत्युंजय यादव ने 44 गेंदों में 84 रन (6 छक्के, 5 चौके) की विस्फोटक पारी खेली, जिसने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। उनके आक्रामक एवं सटीक स्ट्रोक प्ले ने टीम को दबाव मुक्त कर निर्णायक जीत दिलाई। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मृत्युंजय यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट में धनबाद मंडल के मनीष वर्धन ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सीरीज में कुल 205 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे, 04 विकेट भी लिये तथा मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीता।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्री शैलेश वर्मा, अध्यक्ष,पूर्व मध्य रेल क्रीड़ा संघ सह-प्रधान मुख्य अभियंता ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की तथा अन्य पुरस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पर मंडल क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष सह मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना, उपाध्यक्ष सह अपर मंडल रेल प्रबंधक दिलीप कुमार तथा मंडल क्रीड़ा अधिकारी सह वरीय मंडल विद्युत अभियंता सुनील सिंह यादव वह अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए डीडीयू मंडल की आयोजन एवं प्रबंधन टीम की सराहना की।मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने भी अपने संबोधन में विजेता विजेता सहित सभी प्रतिभागी टीमों को बधाई दी। खेलों को लगातार बढ़ावा देने के क्रम में डीडीयू मंडल द्वारा भविष्य में भी ऐसे टूर्नामेंट आयोजित करते रहने की बात कही। अंत मे मंडल क्रीड़ा अधिकारी सुनील सिंह यादव ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। मैच में अंपायर के रूप में आर.पी. गुप्ता एवं हेमंत रॉय तथा स्कोरर के रूप में आर.के. सिंह ने अपनी सेवाएं दीं। कमेंट्री बॉक्स में नियमित कमेंटेटर श्री अफजल हुसैन खान एवं अरविन्द चतुर्वेदी के साथ वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी उज्जवल आनंद, वरीय मंडल अभियंता अजय कुमार चौधरी तथा वरीय मंडल सामग्री प्रबंधक  एस.पी. सिंह ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि द्वारा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु डीडीयू मंडल क्रीड़ा संघ को डेढ़ लाख रुपये, विजेता डीडीयू मंडल की टीम को पचास हजार रुपए तथा धनबाद मंडल को चालीस हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया।मैच के दौरान मैदान में बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि शैलेश वर्मा ने विजेता डीडीयू मंडल, उपविजेता धनबाद मंडल के साथ सभी प्रतिभागी टीमों को बधाई दी । कहा कि हार-जीत से ज्यादा महत्वपूर्ण खेल भावना है। इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन में टीमों की हार- जीत से ज्यादा खेल भावना जीती है।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button