खेल

बंधु एकेडमी को हरा कयान इंटरप्राइजेज दुल्हीपुर जीती

पीडीडीयू,चंदौली: पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंडर 15 अंतर जिला कयान इंटरप्राइजेज चैलेंज ट्रॉफी का फाइनल आज बीपी स्कूल दुल्हीपुर के खेल मैदान पर हुआ जिसमें टॉस जीत पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बीस ओवर में 107 रन बना के बंधु एकेडमी बेल्थरा टीम ऑल आउट हो गए टीम की तरफ से कप्तान विवेक ने शानदार 41 रन चार बाउंड्री और दो छक्के की मदद से बनाए इसके अलावा अंश ने 12 रन बनाए गेंदबाजी में कयान इंटरप्राइजेज दुल्हीपुर की तरफ से किशन ने तीन विकेट लिया जबकि कृष्ण ,अंकित ,अंश यादव ने एक एक विकेट लिया जवाब में पावर प्ले में ही बेल्थरा की टीम ने कयान इंटरप्राइजेज के पांच विकेट सिर्फ 22 रन पे ही गिरा के मैच अपनी तरफ कर लिया मगर 9 वे विकेट के लिए अंश यादव और सक्षम ने नाबाद बेहतरीन और सोजभुज बल्लेबाजी करके टीम को 7 बॉल पहले ही 108 रन बना के दो विकेट दे खिताब दिला दिया अंश ने नाबाद 24 और सक्षम ने नाबाद 15 रन बनाए जबकि अंकित ने 14 रन और कृष्ण ने दस रन बनाए सकचम और अंश यादव ने 9 वे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी की ,गेंदबाजी बंधु एकेडमी बेल्थरा की तरफ से कप्तान विवेक ने चार ओवर में 16 रन देके पांच विकेट लिया जबकि पवन ,मनजीत और आदर्श ने एक एक विकेट लिया

प्लेयर ऑफ द सीरीज अंकित पटेल और प्लेयर ऑफ द मैच विवेक को दिया गया जबकि बेस्ट बॉलर विवेक और बेस्ट बैटर अविनाश को चुना गया बेस्ट फिल्डर किशन को दिया गया मैच रेफरी फराज़ हुसैन थे जबकि अंपायर धनेश जायसवाल और अर्चित सर्राफ रहे।स्कोरर सत्यम पटेल थे। चीफ गेस्ट अनिल पटेल समाजसेवी और युवा नेता थे जबकि अध्यक्षता के,जाफरी ने किया स्पेशल गेस्ट राम प्रकाश सिंह, विशिष्ट अतिथि सूरज और आशुतोष सिंह एवं गेस्ट के रूप में अनिल पटेल रहे जिन्होंने कहा ऐसे खेल समय समय पे होना चाहिए इससे भाईचारा बना रहता है। धन्यवाद ज्ञापित आयोजक शौजब हुसैन ने किया ।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button