खेल

सीनियर हेमंत ट्रॉफी के लिए शाहाबाद जोन के अहम मुकाबलों के लिए बक्सर टीम घोषित

बक्सर,बिहार: शाहाबाद जोन में आयोजित सीनियर पुरुष वर्ग की हेमंत ट्रॉफी के अंतर्गत 01 मार्च एवं 02 मार्च को सदीशोपुर स्टेडियम में दो महत्वपूर्ण मुकाबले खेले जाएंगे। इन मुकाबलों को लेकर बक्सर जिला क्रिकेट टीम की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।

01 मार्च को बक्सर की टीम का पहला मुकाबला रोहतास के विरुद्ध होगा, जबकि 02 मार्च को भोजपुर की टीम से दूसरा मैच खेला जाएगा। दोनों मैचों को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और टीम ने तैयारी भी तेज कर दी है।घोषित टीम में कप्तान: निखिल कात्यायन, खिलाड़ी: सचिन गुप्ता, अरुण यादव, सूर्यप्रताप सिंह, आशीष प्रकाश, ऋषभ सिंह, ब्रजेश यादव, अभिषेक ओझा, रोहित गुप्ता, गौरव कुमार, सन्नी राज, प्रकाश कुमार, अभिषेक मिश्रा, एमडी अरमान, कन्हैया सिंह, कोच: फरान अंसारी, टीम मैनेजर: आदित्य उपाध्याय रहे।

इस अवसर पर Buxar District Cricket Association की अध्यक्ष ने कहा कि टीम निरंतर बेहतर प्रदर्शन की ओर अग्रसर है। खिलाड़ियों ने हाल के मुकाबलों में अनुशासन, संघर्ष और आत्मविश्वास का परिचय दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी दोनों मैचों में भी टीम उसी जज़्बे के साथ मैदान में उतरेगी और बक्सर जिले का गौरव बढ़ाएगी।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button