नेहरू युवा केंद्र के तहत खेलकूद प्रतियोगिता में बालक एवं बालिकाओं ने दिखाया दमखम

चंदौली,यूपी: रविवार को जनपद चंदौली के महेन्द्र टेक्नीकल इन्टर कालेज में नेहरू युवा केंद्र “माई युवा भारत” खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जनपद चंदौली के सकलडीहा , सदर ,नियमताबाद, बारहनी ब्लाकों के युवा मंडल की टीम के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का उद्धाटन मुख्य अतिथि पुर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व संयोजक ग्रेजुएट एमएलसी अश्विनी त्रिपाठी ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर किया।
खिलाड़ियों के संबोधित करते हुए युवा नेता चंदौली अश्विनी त्रिपाठी ने कहा कि युवा का डंका पूरे दुनिया में गूंज रहा है। विश्व ने भारत के खिलाड़ियों का लोहा तबसे मान लिया है जब संसाधन कम था। तब भी भारत के खिलाड़ियों का विश्व पटल पर एक अलग ख्याति थी। आज तो भारत सरकार खिलाड़ियों के उत्थान के लिए गांव से लेकर शहर तक लगातार प्रयास कर रही है जिसका सिधा लाभ युवाओ को मिल रहा है और युवाओ को निखार भी रहा है। युवा पूरी तैयारी से भारत को मेडल दिलाने में लगा हुआ है और विश्व स्तर पर भारत का डंका बज रहा है। इस अवसर पर जीते हुए विजेता व उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि अश्विनी त्रिपाठी व नेहरू युवा केंद्र मेरा युवा भारत के डायरेक्टर कपिलदेव राम शास्त्री ने पुरस्कृत किया। कबड्डी बालिका वर्ग में चंदौली सदर ब्लाक विजेता और शाहबगंज ब्लाक उपविजेता और बालक वर्ग में शाहबगंज विजेता और सदर ब्लाक चंदौली उपविजेता रहा। वालीबाल बालक वर्ग में सकलडीहा ब्लाक विजेता और नियमताबाद ब्लाक उपविजेता रहा।

ऊँची कूद में पवन कुमार प्रथम व शिवम कुमार द्वितीय। लंबी कूद में आशिक प्रथम तो प्रवीण कुमार द्वितीय। 100 मीटर की लंबी दौड़ में प्रवीण कुमार प्रथम व मुहम्मद कैफ द्वितीय दोनों सदर ब्लाक से तथा शिवशंकर तृतीय शाहबगंज ब्लाक से रहे। जबकि 400 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में सत्येंद्र कुमार प्रथम सदर ब्लाक गगनदीप द्वितीय साहब गंज ब्लाक से और शिवम कुमार तृतीय सदर ब्लाक चंदौली से रहे वही बालिकाओं के स्लो साइकिल रेश में पूजा प्रथम सकलडीहा ब्लाक से और बेबी सदर ब्लाक चंदौली से रही।कार्यक्रम का संचालन पवन कुमार ने किया।



