खेल

एमपीएल-2 क्रिस्टल बालाजी ने रोमांचक मुकाबले में सिल्वरटन पैंथर्स को 1 विकेट से हराया

मुजफ्फरनगर,यूपी: चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रीमियर लीग-2 के21 वें मैच में क्रिकेट प्रेमियों को बेहद रोमांचक हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को मिला। क्रिस्टल बालाजी टाइटंस ने आखिरी ओवर तक चले मुकाबले में सिल्वरटन पैंथर्स को 1 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। वहीं मैच नंबर 22 में भवानी लायंस ने एक तरफा मुकाबले में सिल्वरटोन पैंथर्स को आठ विकेट से हराया।

पहले मुकाबले में सिल्वरटन पैंथर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए। टीम की ओर से अमर सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 30 रन बनाए, जबकि शांतनु ने 23 और मोहम्मद दानिश ने 20 रनों का योगदान दिया। क्रिस्टल बालाजी टाइटंस की ओर से गेंदबाजी में कार्तिक सिद्दू ने 2 विकेट, जबकि नफीस कुरैशी, लविश और कुशल यादव ने 1-1 विकेट हासिल किया।

139 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिस्टल बालाजी टाइटंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने पारी संभाली। कृष्णा वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 37 रन, जबकि मोहम्मद अदनान ने 25 और हर्षित बलियान ने 18 रन बनाकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। अंत में टीम ने एक गेंद शेष रहते हुए 19.5 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। सिल्वरटन पैंथर्स की ओर से शिवम शर्मा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट, जबकि विश्यांक चौधरी ने 3 विकेट हासिल किए। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए आनिक राणा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मैच के अंपायर अनिल रजा जैदी, रवि कौशिक और मोहम्मद शाहिद सैफी रहे, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी जे. पूरन यादव और पलक शर्मा ने संभाली। मैन ऑफ द मैच आनिक राणा को चुना गया यह मैन ऑफ द मैच भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गौरव स्वरूप ने दिया। जबकि फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार शिवम शर्मा को मयूर गर्ग द्वारा दिया गया।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button