खेल

महिला दिवस पर महिला क्रिकेट स्पर्धा संपन्न,महिला डॉक्टरों ने क्रिकेट खेल बहाया पसीना

बरेली,यूपी: खेल जगत फाउंडेशन एवं एक प्रयास संस्था के संयुक्त तत्वाधान में राजश्री मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मातृशक्ति को समर्पित महिला क्रिकेट स्पर्धा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

महिला क्रिकेट स्पर्धा का ओपनिंग मैच राजश्री मैनेजमेंट कॉलेज की उपाध्यक्ष डॉ मोनिका अग्रवाल व खेल जगत फाउंडेशन महिला इकाई के अध्यक्ष प्रीति सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुरुआत की।महिला क्रिकेट स्पर्धा में चार टीमों ने हिस्सा लिया जिसमें इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बरेली,डेंटल्स संगठन, भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के महिला प्रशासनिक अधिकारियों ने भी महिला क्रिकेट स्पर्धा में जोर आजमाइश की।

स्पर्धा के समापन अवसर पर बल्लेबाजी करते हुए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सी ओ द्वितीय सोनाली मिश्रा आई पी एस ने फाइनल मैच के खिलाड़ियों से परिचय करते हुए की।सभी विजेता उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी मेडल देकर मुख्य अतिथि सोनाली मिश्रा,डॉ मोनिका अग्रवाल,प्रीति सिंह प्रो डॉ पंकज शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से सम्मानित किया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर आयोजित महिला क्रिकेट स्पर्धा में पहला मैच तेजस्वीनी स्ट्राइकर और शक्ति स्ट्राइकर के बीच हुआ जिसमें टॉस शक्ति स्ट्राइकर ने जीतकर बल्लेबाजी की और तेजस्वीनी स्ट्राइकर को 8 ओवर में 69 रन का टार्गेट दिया और तेजस्वीनी स्ट्राइकर ने शक्ति स्ट्राइकर को 5 ओवर में 69 रन बनाकर हराया दूसरा मैच आर्य एंगेल्स और आद्या चैलेंजर्स का था जिसमें आर्य एंगेल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

आद्या चैलेंजर्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 8 ओवर में 97 बनाये और आर्य एंगेल्स ने आद्या चैलेंजर्स को 16 रन से हराया तीसरा मैच तेजस्वीनी स्ट्राइकर और आद्या चैलेंजर्स के बीच फाइनल मैच हुआ जहाँ तेजस्वीनी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी ली और आद्या चैलेंजर्स ने बल्लेबाजी करके 8 ओवर में 101 रन बनाए और बाद में तेजस्वीनी ने आद्या चैलेंजर्स को 10 विकेट से हराया जिसमें उन्होंने 101 रन को चेज करते हुए आद्या चैलेंजर्स को हराया।

डॉ प्रतिष्ठा जो आद्या चैलेंजर्स की टीम से खेली जिन्होंने दोनों मैच में 110 रन बनाए।मुख्य निर्णायक की भूमिका में अभिषेक श्रीवास्तव रहे।कार्यक्रम का संचालन रतन कुमार गुप्ता के द्वारा किया गया ।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button