मनोरंजन

मुण्डेश्वरी हॉस्पिटल में डॉ. मेजर (रिटायर्ड) पी.के. पांडे की अध्यक्षता में आयोजित ‘पूर्व सैनिक संघ’ की बैठक

बक्सर, बिहार: बक्सर धाम स्थित माँ मुण्डेश्वरी हॉस्पिटल में डॉ. मेजर (रिटायर्ड) पी.के. पांडे की अध्यक्षता में आयोजित ‘पूर्व सैनिक संघ’ की बैठक हुआ। इस दौरान देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले इन वीर जांबाजों की उपस्थिति रही। विधायक आनन्द मिश्रा ने कहा कि इन वीर जवानों के बीच बैठना हमेशा मेरे लिए गर्व और नई ऊर्जा का क्षण होता है।इस महत्वपूर्ण संवाद के दौरान पूर्व सैनिकों की समस्याओं और उनके कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बक्सर सदर विधायक आनन्द मिश्रा ने यह भी कहा कि हमने संघ के सदस्यों से विशेष आह्वान किया है कि वे 5 प्रमुख बुनियादी मुद्दे तय करें, जिनकी पूरी जिम्मेदारी मैं लेता हूँ। मैं यह सुनिश्चित करूँगा कि उन पाँचों कार्यों को शासन और प्रशासन के स्तर पर पूरी मजबूती के साथ हल करवा कर दूँ। हमारे वीरों का सम्मान और उनका हक मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस अवसर पर मेजर पी.के.पांडे, सूबेदार हरेंद्र तिवारी, सूबेदार विद्यासागर चौबे, लेफ्टिनेंट रासबिहारी ओझा,कप्तान बी.एन. पांडे,कप्तान श्रीनिवास सिंह, सूबेदार मेजर रासबिहारी सिंह, पेटी अफसर, सुरेंद्र सिंह नायक सूबेदार हरेंद्र मिश्र, कप्तान कन्हैया पंडित,चंद्रजीत सिंह, सूबेदार कमलेश्वर राय,नायक सूबेदार बलराम मिश्र,कैप्टन संजय कुमार पाठक,लेफ्टिनेंट लक्ष्मण चौबे व सूबेदार राधा कृष्ण तथा स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Indians News

Editor in Chief

Indians News

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button