संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ महाराज जी की पूजा-अर्चना के साथ मध्यदेशीय वैश्य वैवाहिक परिचय सम्मेलन की तैयारियां पूर्ण

वाराणसी, यूपी: संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ महाराज जी की पूजा-अर्चना एवं हवन के साथ मध्यदेशीय वैश्य वैवाहिक परिचय सम्मेलन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस अवसर पर समाज की महत्वपूर्ण पत्रिका “शहनाई पत्रिका” का विधिवत अनावरण भी किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा गणिनाथ महाराज जी की पूजा एवं हवन के साथ हुई, जिसमें समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने बाबा गणिनाथ जी से कार्यक्रम की सफलता और समाज की उन्नति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद शहनाई पत्रिका का अनावरण किया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि यह पत्रिका समाज के योग्य युवक-युवतियों को एक मंच प्रदान करेगी और समाज को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य करेगी।
बाबा गणिनाथ भक्त मंडल वाराणसी के जिलाध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि वैवाहिक परिचय सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि कल सुबह देश के विभिन्न राज्यों से मध्यदेशीय वैश्य समाज के लोग इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे।
इस सम्मेलन में समाज के योग्य युवक-युवतियों का परिचय कराया जाएगा, जिससे अच्छे वैवाहिक संबंध स्थापित हो सकें। कार्यक्रम को लेकर समाज में काफी उत्साह देखा जा रहा है। रक्तदानवीर राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि संगठन के सभी पदाधिकारियों ने समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।



