खेल जगत फाउंडेशन द्वारा डॉ सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में स्वदेशी खेल स्पर्धा संपन्न

शाहजहांपुर,यूपी: खेल जगत फाउंडेशन शाहजहांपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मातृशक्ति को समर्पित स्वदेशी खेल स्पर्धा का आयोजन शाहजहांपुर के डॉ सुदामा प्रसाद विद्यस्थली में संपन्न हुई।
स्वदेशी खेल स्पर्धा का शुभारंभ प्रधानाचार्य उज्जवल मिश्रा एवं खेल जगत फाउंडेशन संगठन के पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से महिला खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।स्पर्धा में 25 साल से लेकर 75 साल तक की महिला खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।सभी प्रतिभागियों को खेल जगत द्वारा मेडल ट्रॉफी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

खेल जगत फाउंडेशन के संस्थापक रतन गुप्ता ने सभी मातृशक्ति को अपने बचपन में खेले जाने वाले खेलों के माध्यम से स्मृतियां में जीवित करने एवं अपने बच्चों को खेलों में आगे लाने के लिए प्रेरित किया।स्पर्धा की निर्णायक मंडल में महजबी मंसूरी एवं वंदना सैनी रही।कार्यक्रम के समापन पर कार्यक्रम संयोजक ऋचा गर्ग ने सभी का आभार धन्यवाद ज्ञापन किया।



